{"_id":"5ff7492f8ebc3e34462c678b","slug":"committee-set-up-to-investigate-illegal-colonies-nazibabad-news-mrt5193989144","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कॉलोनियों की जांच के लिए कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कॉलोनियों की जांच के लिए कमेटी गठित
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर क्षेत्र से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में नक्शा स्वीकृत कराए बिना कॉलोनी निर्माण करने वालों पर प्रशासन शिकंजा कसेगा। एसडीएम ने टीम गठित कर अवैध कॉलोनियों को चिह्नित करने के निर्देश दिए।
एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने विनियमित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में मनमाने ढंग से कॉलोनाइजर द्वारा कॉलोनियां काटने के मामलों को गंभीरता से लिया है। एसडीएम ने विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता के नेतृत्व में राजस्व कर्मचारियों की टीमें गठित की है। टीम में कानूनगो और लेखपालों से अवैध कॉलोनी निर्माण की सूचनाएं मांगी गई हैं। प्रशासन ने प्रथम चरण में अकबरपुर चौगांवा, हर्सवाड़ा, मौअज्जमपुर तुलसी, रम्मनवाला, किशोरपुर, राहूखेड़ी कौरा की एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है।
एसडीएम बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर विनियमित क्षेत्र के अभियंता एनके सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ऐसे कॉलोनाइजर को भी चिह्नित कर रही है जिन्होंने धारा 80 में अकृषित भूमि घोषित कराए बिना और विनियमित क्षेत्र से नक्शा पास कराए बिना कॉलोनी निर्माण शुरू कर दिया है।