फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Committee elections: Fighting, firing in Najibabad and Dhampur, many injured

समिति चुनाव: नजीबाबाद और धामपुर में मारपीट, गोली चली, कई घायल

Thu, 17 Oct 2024 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Committee elections: Fighting, firing in Najibabad and Dhampur, many injured
- नजीबाबाद में संचालक पद के प्रत्याशी सुधीर सहित पांच घायल, तीन रेफर
विज्ञापन

- धामपुर में चार डेलीगेट सदस्यों से मारपीट, कई के कपड़े फटे, कार तोड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सहकारी गन्ना समिति संचालक पद के चुनाव में नजीबाबाद और धामपुर में जमकर बवाल हुआ। नजीबाबाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। विवाद के दौरान फायरिंग होने से भगदड़ मच गया। संचालक पद के प्रत्याशी सुधीर सहित पांच लोग घायल हो गए। उधर, धामपुर में थार कार में सवार होकर कुछ उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। कार में सवार चार डेलीगेट सदस्यों से मारपीट की गई। बचाव में आए कई सदस्यों के कपड़े फट गए। पुलिस कई के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

नजीबाबाद में कहासुनी से हुई रार पथराव, मारपीट, फायरिंग तक पहुंची
नजीबाबाद। सहकारी गन्ना विकास समिति के 11 सदस्यों में पांच सदस्यों के निर्विरोध बनने के बाद शेष छह पदों पर मतदान चल रहा था। गन्ना समिति मतदान केंद्र के निकट चंदोक के प्रत्याशी सुधीर कुमार और निर्विरोध संचालक बने संदीप और उनके समर्थकों के बीच कहासुनी ने संघर्ष का रूप ले लिया। पथराव, लाठी डंडे चलने के बीच फायरिंग होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह, सीओ देश दीपक सिंह, थाना प्रभारी संजय कुमार तोमर ने तत्काल स्थिति को संभाला। घटना में चंदोक निवासी सुधीर, ब्रजकुमार, सूरतपाल, लोकेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह घायल हो गए। तीन घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। एएसपी सिटी संजीव बाजपेयी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी की। विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्ष के कई लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख की सीओ से हुई नोकझोंक
नजीबाबाद। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह की सीओ देश दीपक सिंह से विवाद के बाद नोकझोंक हुई। तपराज सिंह ने पुलिस प्रशासन को घटना का जिम्मेदार बताते हुए हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का कहा।

धामपुर में डेलीगेट के पहुंचते ही हुआ हमला
धामपुर। धामपुर गन्ना समिति में 11 संचालक पद है। 10 संचालक निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। बुधवार को केवल चकराजमल सर्किल में संचालक पद को लेकर मतदान होना था। मतदान शांतिपूर्वक ढंग से चल रहा था। इस दौरान एक प्रत्याशी ओमप्रकाश के समर्थक कार से डेलीगेट सदस्यों को लेकर गन्ना समिति के बाहर पहुंचे। तभी कुछ लोगों ने कार पर हमला बोल दिया। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।
आरोपी भाजपा समर्थित प्रत्याशी दयाशंकर राणा के समर्थक बताए गए है। इसके बाद गन्ना समिति के बाहर सड़क किनारे लगे एक प्रत्याशी के समर्थकों के टेंट को पुलिस ने उखड़वा दिया। कार शेरकोट थाने के गांव हाफिजाबाद विहारीपुर निवासी एक व्यक्ति की है, जो एक प्रत्याशी का रिश्तेदार है।
एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सर्वम सिंह ने हिदायत दी कि फिर ऐसा किया तो गिरफ्तार कर कार्रवाई होगी। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बाकी अन्य की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस की ओर से घटना की वीडियो बनाई गई है।


कार में थे चार डेलीगेट सदस्य सवार
धामपुर क्षेत्र के गांव सलेम सराय निवासी डेलीगेट सदस्य मेघराज सिंह ने बताया कि कार में उनके अलावा सदस्य सलेम सराय निवासी धर्मवीर सिंह, सलावा निवासी विजयपाल सिंह और एक अन्य मौजूद थे। चारों के साथ आरोपियों ने मारपीट की। खींचातानी में उनकी शर्ट के बटन तक टूट गए।



भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
गन्ना समिति के बाहर मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। भाकियू जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत राणा, चेतन सिंह चौहान, सुनील कुमार आदि ने कार्रवाई की मांग की। मुरादाबाद मार्ग पर जाम कर प्रदर्शन करने का प्रयास किया। इसे एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों को समझा कर शांत किया। उधर, भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ना समिति में संचालक पद के चुनाव के दौरान हुए झगड़े में शामिल हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed