फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Combine this with the increased status of RLD

गठबंधन की आस से रालोद का रुतबा बढ़ा

Sun, 15 Jan 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 15 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में  भाजपा और सपा से टिकट नहीं मिलने वाले नेताओं ने अब रालोद की ओर रुख कर लिया है। ये नेता रालोद के दिल्ली दरबार में  टिकट पाने के लिए आकाओं के परिक्रमा करने लगे हैं। टिकट पाने के लिए सिफारिश लगानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले की आठ विधानसभा सीटों में भाजपा के टिकट के एक सीट पर कई दावेदार हैं। जिन नेताओं को टिकट मिलना है, उनके नाम लगभग प्रकाश में आ गए हैं। रविवार की देर रात तक भाजपा के प्रत्याशियों की सूची जारी होने की उम्मीद है। भाजपा के जिन दावेदारों को टिकट नहीं मिल रहा, उनका भाजपा से मोहभंग होने लगा है। इन नेताओं ने रालोद की ओर अपना रुख कर लिया है। रालोद का टिकट पाने की जुगत में लग गए हैं। कई भाजपा नेताओं ने रालोद के दिल्ली स्थित कार्यालय में परिक्रमा करनी शुरू कर दी है। टिकट के लिए वे अपनी  सिफारिश लगवा रहे हैं। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से रालोद के पास जिले की सीटों पर चुनाव लड़ाने के लिए प्रत्याशियों का टोटा था। रालोद को कोई दमदार प्रत्याशी नहीं मिल रहे थे। 
विज्ञापन

रालोद, सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बात चलने से समीकरण बदलने लगे हैं। रालोद के दरबार में अन्य दलों से टिकट नहीं मिलने वाले पहुंचने लगे हैं। सपा ने नहटौर सीट पर जिन दावेदारों को नजरअंदाज किया था, वे दावेदार भी रालोद के दरबार में पहुंच रहे हैं। रालोद नेताओं के मुताबिक जिले का एक सपा प्रत्याशी तो कई दिन से टिकट पाने के लिए रालोद के कार्यालय पर चक्कर लगा रहा है। यही हाल भाजपा व सपा के कई अन्य नेताओं का है। रालोद जिलाध्यक्ष  अशोक चौधरी ने कई भाजपा और सपा नेताओं की उनकी पार्टी से टिकट मांगने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed