{"_id":"5e010c058ebc3e87fe107f79","slug":"cold-wave-continues-winter-growing-steadily-bijnor-news-mrt460245822","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर का प्रकोप जारी, लगातार बढ़ रही सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर का प्रकोप जारी, लगातार बढ़ रही सर्दी
विज्ञापन

बिजनौर। सोमवार को शीतलहर चलने से लगभग एक पखवाड़े से पड़ रही सर्दी में और अधिक इजाफा हो गया। सोमवार को पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन न होने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। हालांकि रविवार को दोपहर बाद धूप निकलने से ठंड से थोड़ा राहत जरूर मिली थी।
सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। साथ ही शीत लहर ने सर्दी को और बढ़ा दिया। करीब 15 दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे हर कोई परेशान है। रविवार को दोपहर के समय तो जरूर सूर्यदेव ने दर्शन दिए थे। काफी जोर आजमाइश के बाद भी सूरज सर्दी का तिलिस्म नहीं तोड़ पा रहा है। लोग ठंड से बचाव के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। लगभग एक पखवाड़े से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। लेकिन बीच बीच में धूप निकलने से ठंड से थोड़ा राहत मिल जाती है, सोमवार को पूरे दिन सूर्य देव ने दर्शन नहीं दिए। गलन भरी सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने नर्सरी से लेकर इंटर तक के सभी स्कूल और कॉलेजों में पहले ही 25 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर रखा है। आठवीं तक के स्कूलों में तो बच्चों के साथ शिक्षकों की भी छुट्टी चल रही है। मौसम वेधशाला नगीना के कृषि वैज्ञानिक केके सिंह ने बताया कि जितना अधिक सर्दी होगी उतनी ही गेहूं की पैदावार अच्छी होगी। उन्होंने किसानों को पाले से फसलों को बचाने के लिए समय-समय पर सिंचाई करने की सलाह दी है।