{"_id":"68681b79d34ee567710d8f82","slug":"coins-found-during-digging-sdm-confiscated-them-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-153884-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: खोदाई के दाैरान निकले सिक्के, एसडीएम ने जब्त किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: खोदाई के दाैरान निकले सिक्के, एसडीएम ने जब्त किए
Fri, 04 Jul 2025 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
नहटौर के गांव खंडसाल में खुदाई में मिले धातु के सिक्के, स्रोत ग्रामीण
नहटौर (बिजनौर)। वन महोत्सव के तहत ग्राम समाज की भूमि पर गड्ढा खोदते समय मिट्टी के एक बर्तन से धातु के चालीस सिक्के निकले। सूचना पर पहुंचीं एसडीएम धामपुर ने सिक्कों की गिनती कराकर नहटौर के थाने के मालखाने में रखवा दिए।
शुक्रवार की शाम गांव खंडसाल में गाटा संख्या 40 ग्राम समाज की भूमि में वृक्ष लगाने के लिए मनरेगा मजदूर गड्ढा खोदने का काम कर रहे थे। इसी दौरान एक गड्ढा खोदते समय मिट्टी के एक बर्तन में धातु के 40 सिक्के निकले, जो प्राचीन प्रतीत हो रहे हैं। बताया जाता है सिक्कों पर उर्दू भाषा में लिखा हुआ है और वे मुगल कालीन लग रहे हैं। ग्राम प्रधान पति योगेश कुमार ने मामले की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी। सूचना पर एसडीएम रितू रानी, नायब तहसीलदार विजय कुमार, सीओ अभय कुमार पांडे, थाना अध्यक्ष धीरज नागर, पंचायत सचिव दीप अमर राही आदि मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की उपस्थित में प्रशासनिक अधिकारियों ने सिक्कों को कब्जे में लेकर थाना अध्यक्ष की सुपुर्दगी में देकर मालखाने में रखवा दिया। ग्रामीण राकेश कुमार, कमलवीर सिंह, चमन सिंह, ध्यान सिंह, अंशुमन, प्रमोद कुमार, बलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
पौधरोपण के दौरान 40 सिक्के मिले हैं, जो मुगलकालीन लग रहे हैं। सिक्कों को नहटौर थाने के मालखाने में जमा कर दिया है। पुरातत्व विभाग को जानकारी देकर सिक्कों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
अभय कुमार पांडे, पुलिस क्षेत्राधिकारी, धामपुर