{"_id":"57eeb81d4f1c1b81675761ca","slug":"coined-the-sky-goddess-cheer","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी मां की जय-जयकार से गूंजा आकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी मां की जय-जयकार से गूंजा आकाश
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
भव्य कलश एवं शोभायात्रा का शुभारंभ करते गोल्डन बाबा व सीओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में श्री नवदुर्गा महाकाली की 21वीं भव्य कलश और शोभायात्रा में देवी मां के जयकारों से नगर गूंज उठा। महाकाली और देवी की झांकियों एवं प्रदर्शन ने श्रद्धालुओं का मन जीत लिया।
श्री नवदुर्गा महाकाली मंदिर समिति के संस्थापक पवन अग्रवाल, संरक्षक सुभाषचंद राजपूत, पन्नालाल अग्रवाल, अर्चित अग्रवाल, नकुल अग्रवाल के नेतृत्व में रेलवे स्टेेेेशन से श्री नवदुर्गा महाकाली कलश और शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। जूना अखाड़ा हरिद्वार के गोल्डन बाबा ने सीओ रामानंद कुशवाहा की उपस्थिति में कलश और शोभायात्रा का उद्घाटन किया। इस मौके पर गोल्डन बाबा ने वरिष्ठ नागरिकों सुरेशचंद अग्रवाल, महेंद्र भगत, पूर्व डीजीसी हरपाल सिंह, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, मुकुट बिहारी महेंद्रा को सम्मानित किया।
बड़ी संख्या में देवी भक्त महिलाओं औश्र बालिकाओं ने सिर पर कलश धारण किए। लव-कुश, नवदुर्गा झांकी, महाकाली डोला, शिव बारात, राधा-कृष्ण रासलीला, महाकाली-भस्मासुर युद्घ, शंकर-पार्वती प्रसंग से जुड़े नृत्य शोभायात्रा का आकर्षण रहे। शोभायात्रा टीला मंदिर क्षेत्र में नवदुुर्गा महाकाली मंदिर पहुंची। यहां पर श्रद्धालु महिलाओं ने कलश स्थापित किए। शोभायात्रा में सुधीर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, ज्ञानेंद्र, विपिन अग्रवाल, हरीश, नरेंद्र अग्रवाल, घनश्याम दत्त, निखिल शर्मा, पावनी, रितिक, मोना, अंजना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्री जगदंबा अखंड महायज्ञ के लिए टीला मंदिर से शाहपुरा भगत जी बालाजी दरबार तक महाकाली की 15वीं शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महाकाली की अखंड ज्योत, फूलों की होली, कलश यात्रा, पंचमुखी हनुमान, शिव-पार्वती तांडव की झांकी, महाकाली का अखाड़ा, नासिक के ढोल आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा में 51 कन्याओं व 300 महिलाओं ने कलश धारण किए। सुदेश भगत, पंकज चौहान, बंटी जुनेजा, मिथलेश जोगी, अंजू, नीतू, सलोनी आदि का सहयोग रहा। शोभायात्रा गुजारने के लिए श्री जगदंबा अखंड महायज्ञ से जुड़े भक्तों ने मालन नदी पर कारसेवा कर अस्थाई रपटा बनाया।
विज्ञापन
उधर, किरतपुर । श्री झंडा रामलीला कमेटी की ओर से मोहल्ला झंडा स्थित रामलीला रंगमंच पर प्रदर्शित कराए जाने वाली प्रोजेक्टर रामलीला का उद्घाटन बृहस्पतिवार रात समाजसेवी आदेश अग्रवाल ने किया।
इससे पूर्व रामलीला कमेटी की ओर से शिव मंदिर से मां शाकुंभरी देवी के ध्वज को नगर कीर्तन के साथ शोभायात्रा के रूप में नगर में घूमाया गया। रामलीला ग्राउंड स्थित ध्वज स्थल पर मां दुर्गा की महाआरती की गई। कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के प्रधान रमेश धीमान, अशोक गुप्ता, प्रदीप रस्तोगी, कस्तूरीलाल कालरा, आशु कर्णवाल, राकेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे । उधर, किरतपुर। ग्राम भनेड़ा में श्री आदर्श रामलीला मंडल की ओर से प्रदर्शित की जाने वाली रामलीला का उद्घाटन एक अक्तूबर को रात साढ़े सात बजे क्षेत्रीय विधायक मनोज पारस द्वारा किया जाएगा। कमेटी के लिए सत्यप्रकाश सिंह प्रबंधक, विजयपाल सिांह अध्यक्ष, सत्यवीर सिंह सचिव, अर्जुन सिंह कोषाध्यक्ष, अमित कुमार प्रचार प्रसार मंत्री चुने गए । उधर, रेहड़ के गांव कासमपुरगढ़ी में श्री आदर्श रामलीला समिति ने रामलीला मंचन से पूर्व गांव में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण शिव मंदिर से प्रारंभ होकर कोटबाग में स्थापित किया गया। इस मौके पर डॉ. तेजपाल सिंह, संदीप कुमार, विपिन कुमार, रामवीर सिंह, ऋषिपाल, रजनीश, सुंदर सिंह, हुकम सिंह, गजेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, योगेश कुमार, विनोद कुमार, बलराम सिंह रहे।