फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CMO 's salary and 12 stopped

सीएमओ सहित 12 का वेतन रोका

Sat, 07 May 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 07 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में  शिकायत का समय पर निस्तारण न करना सीएमओ व जिला समाज कल्याण अधिकारी को महंगा पड़ गया। डीएम बी चंद्रकला ने सीएमओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित 12 अधिकारियों का अप्रैल का वेतन रोक दिया है। साथ ही स्पष्ट आदेश किए हैं कि सभी शिकायतों का निस्तारण होने के बाद ही वेतन जारी किया जाए। 
विज्ञापन

जन समस्या व अन्य शिकायतों को समय से निस्तारण कराना शासन की प्राथमिकता में है। 
इस कारण ही अधिकारियों को प्रात : दस बजे से दोपहर 12 बजे तक आफिस में बैठ कर जन शिकायतें सुनने के निर्देश हैं। साथ ही आम आदमी आईजीआरएस पोर्टल पर ऑनलाइन अथवा तहसील दिवस आदि में भी शिकायत कर सकते हैं। शिकायतों के संबंधी समीक्षा के दौरान डीएम को जिला समाज कल्याण विभाग की 108 व स्वास्थ्य विभाग की  86 शिकायतें काफी लंबे समय से लंबित पड़ी मिली। ये सभी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज है।  डीएम के द्वारा बार-बार निर्देश देने के बाद भी उक्त शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ। डीएम ने सीएमओ डा. मनमोहन अग्रवाल व जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित 12 अधिकारियों का अप्रैल का वेतन रोक दिया है। 
विज्ञापन


इन अधिकारियों की शिकायत हैं शेष 
जिला समाज कल्याण अधिकारी 108, सीएमओ 86, लीड बैंक मैनेजर पीएनबी 51, परियोजना निदेशक डीआरडीए 49, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-दो 46, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-एक 44, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बिजनौर 24, खंड विकास अधिकारी जलीलपुर 23, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल बिजनौर 22, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-चार 13, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय बिजनौर 13, अधिशासी अभियंता नलकूप खंड बिजनौर की 13 शिकायते लंबित है। डीएम ने सभी अधिकारियों का अप्रैल का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed