फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CM angry over delay in construction of medical college

बिजनौर दौरा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताई सख्त नाराजगी, बोले- गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा हो निर्माण

Mon, 05 Sep 2022 09:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 05 Sep 2022 09:38 AM IST
सार

कॉलेज का तय समय में निर्माण पूरा नहीं होने पर सीएम योगी ने सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ निर्माण पूरा किया जाए।

विज्ञापन
CM angry over delay in construction of medical college
बिजनौर के गांव स्वाहेड़ी के पास महात्मा विदुर राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते सीएम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

निर्माण में पांच माह की देरी क्यों हैं, यह सवाल करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले सत्र से कक्षाएं शुरू होनी हैं। उन्होंने शैक्षिक सत्र से पहले ही कॉलेज का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज का डिजाइन और ले आउट का भी अवलोकन किया। सीएम ने साफ कहा, जो मदद चाहिए, हमें बताए, लेकिन अगले सत्र से पहले निर्माण पूरा करें। ताकि आने वाले सत्र में यहां पढ़ाई शुरू हो सके।

विज्ञापन


रविवार को सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के हेलीपैड पर उतरा। हेलीपैड से पैदल ही चलकर योगी कॉलेज के परिसर तक पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन महात्मा विदुर राजकीय मेडिकल कॉलेज स्वाहेड़ी का निरीक्षण किया। कहा कि अगले सत्र से यहां कक्षाएं प्रारंभ होनी हैं, जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में उन्हें पूरे किए जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कॉलेज का ले-आउट प्लान, साइट प्लान और डिजाइन को भी देखा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की बिजनौर से दूरी की जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि निर्माणाधीन कार्य का थर्ड पार्टी से निरीक्षण कराया गया है। जिस पर अधिशासी अभियंता ने जानकारी दी कि आईआईटी रुड़की की टीम से निरीक्षण कराया जा चुका है। सीएम ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हास्टल, ब्वाय हास्टल आदि कक्षों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: 11 साल की लाड़ली के चरित्र पर था शक, मां-बाप ने मिलकर जिंदा नहर में फेंका, ऐसे खुला राज

20.71 एकड़ में बन रहा मेडिकल कॉलेज
निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज 20.71 एकड़ में बनाया जा रहा है। जिस पर 281.52 करोड़ की लागत आएगी। इस मेडिकल कॉलेज का अस्पताल जिला अस्पताल में 17.52 एकड़ में बनाया जा रहा है। इसके साथ ही 48 बेड की धर्मशाला भी बनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: शहीद की पत्नी को ढूंढने में छूटे बागपत पुलिस के पसीने, ड्रोन फेल, अब गोताखोर व डॉग स्क्वॉड तलाश में जुटे

ये रहे निरीक्षण के दौरान मौजूद
विधायक ओम कुमार, विधायक सुचि चौधरी, विधायक अशोक राणा, विधायक सुशांत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, डीएम उमेश मिश्रा, एसपी दिनेश सिंह, सीडीओ पूर्ण बोरा, एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल, सीएमएस डॉ. अरुण कुमार पांडेय, लोनिवि के अधिशासी अभियंता चंद्रशेखर सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed