Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Clouds persisted throughout the day; light rain caused nighttime temperatures to drop.

Bijnor News: दिनभर छाए रहे बादल, बूंदाबादी से गिरा रात का तापमान

Sat, 14 Nov 2026 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Clouds persisted throughout the day; light rain caused nighttime temperatures to drop.
- अफजलगढ़, नगीना क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शुक्रवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। वहीं, अफजलगढ़ और नगीना क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। रात के तापमान में लगातार गिरावट आने से ठंड का असर भी बढ़ने लगा है। मौसम विभाग आगामी दिनों में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जता रहा है।

शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। बादल छाने से धूप बेअसर रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और रात के तापमान में अंतर रहने के कारण सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास अधिक हो रहा है। रात के समय तापमान में लगातार गिरावट आने से लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, सुबह के समय बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी से मौसम में नमी भी बढ़ गई। बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ने लगी है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को मौसम के बदलाव से बचाव करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है कि आगामी दिनों में भी आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। ऐसे में तापमान में और गिरावट होगी। है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed