फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Clouds and cold wave increased the cold

बादलों और शीतलहर ने बढ़ाई ठंड

Wed, 05 Jan 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Clouds and cold wave increased the cold
बादलों और शीतलहर ने बढ़ाई ठंड
विज्ञापन

बिजनौर। मंगलवार को पूरा दिन बादल छाने और हवा चलने से ठंड रही। जिले में अगले कुछ दिन तक बारिश होने के आसार हैं।
मंगलवार सुबह सड़क पर कोहरा छाया रहा। करीब नौ बजे कोहरा छंटा लेकिन फिर भी सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। आसमान में बादल छाए रहे। थोड़ी देर बाद हवा के हलके झोंके भी शुरू हो गए। पूरा दिन यही रहा। सोमवार को जिले का न्यूनतम तामपान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले कुछ दिन में जिले में बारिश होने की संभावना बनी है। जिले में गेहूं की बुआई अब पूरी हो चुकी है। अब बारिश होती है तो यह गेहूं, गन्ना, सरसों आदि सभी फसलों के लिए वरदान साबित होगी। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार जिले में अगले कुछ दिन में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed