फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Clone Special will pass through Najibabad

नजीबाबाद से रनथ्रू गुजरेगी क्लोन स्पेशल

Sun, 20 Sep 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Clone Special will pass through Najibabad
नजीबाबाद से ट्रेनें संचालित न होने से सूना पड़ा स्टेशन। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद से रनथ्रू गुजरेगी क्लोन स्पेशल
विज्ञापन

नजीबाबाद। रेलवे द्वारा त्योहार सीजन के लिए 21 सितंबर से शुरू की जा रहीं 20 जोड़ी क्लोन स्पेशल ट्रेन का नजीबाबाद स्टेशन को लाभ न मिलने से कारोबारियों और क्षेत्रीय यात्रियों में रोष है। नजीबाबाद स्टेशन से अप और डाउन दिशा से एक मात्र साप्ताहिक क्लोन ट्रेन रनथ्रू गुजरेगी।
कोविड-19 दौर में ट्रेनों का संचालन बंद है। चंद ट्रेनें ही संचालित हो रही हैं। रेलवे ने त्योहार सीजन को देखते हुए 21 सितंबर से 20 जोड़ी क्लोन ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है। इनमें पांच जोड़ी क्लोन ट्रेन उत्तर रेलवे संचालित करेगा। नजीबाबाद स्टेशन उत्तराखंड की सीमा पर स्थित मुरादाबाद और सहारनपुर स्टेशन का प्रमुख जंक्शन है। रूट को एक मात्र साप्ताहिक क्लोन ट्रेन मिली है। उसका भी स्टॉपेज नजीबाबाद स्टेशन को नहीं मिला है। स्टेशन के सीएमआई आरके सिंह ने बताया कि न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर के बीच चलने वाली 04653 अप और 04652 डाउन ट्रेन से सफर करने के लिए नजीबाबाद क्षेत्र के यात्रियों को मुरादाबाद और सहारनपुर स्टेशन से ट्रेन को पकड़ना होगा। आरक्षित बुकिंग के लिए ट्रेन में हमसफर रैक का किराया लिया जाएगा। डाउन दिशा की क्लोन स्पेशल ट्रेन 23 सितंबर को अमृतसर से प्रात: 8:40 बजे चलकर दिन में दो बजे सहारनपुर और शाम 5:30 बजे मुरादाबाद होती हुई बृहस्पतिवार की शाम 5:45 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद के बाद ट्रेन सीधे सीतापुर, गोरखपुर, छपरा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, कठियार स्टेशनों पर रूकेगी। उधर अप दिशा की ट्रेन शुक्रवार को न्यू जलपाईगुड़ी से प्रात: सात बजे रवाना होकर शनिवार की प्रात: 7:35 बजे मुरादाबाद और प्रात: 10:35 पर सहारनपुर होते हुए शाम 4:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। क्षेत्रीय व्यापारियों उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय नेता शिवकुमार माहेश्वरी, नईम टाटा, शाहिद सिद्दीकी ने कोविड-19 दौर में यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए साप्ताहिक ट्रेन का स्टॉपेज नजीबाबाद को दिलाने की महाप्रबंधक रेलवे और डीआरएम मुरादाबाद से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन से मात्र दो ट्रेन गुजरती हैं
नजीबाबाद। नजीबाबाद स्टेशन से कोविड-19 के दौरान मात्र दो ट्रेनें गुजरतीं हैं। देहरादून से कांठगोदाम के बीच नैनी एक्सप्रेस और हाल ही में धनबाद से फिरोजपुर के बीच किसान एक्सप्रेस का रैक संचालित हुआ है। धनबाद से फिरोजपुर के बीच दोनों दिशा से नजीबाबाद स्टेशन पर देर रात ट्रेनें पहुंचने से सीमित यात्री ही ट्रेन में सफर कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed