फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Clerks strike in protest against transfer

तबादले के विरोध में लिपिकों ने की हड़ताल

Mon, 19 Jul 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Clerks strike in protest against transfer
तबादले के विरोध में लिपिकों ने की हड़ताल
विज्ञापन

बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग के 16 लिपिकों के तबादले किए जाने से नाराज लिपिकों ने यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को हड़ताल शुरू कर दी। एसोसिएशन की ओर से चेतावनी दी गई है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हो पाता है तो 26 जुलाई से लिपिक अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे।

सोमवार को यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन जनपद शाखा बिजनौर ने प्रांतीय आह्वान पर हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान सभी लिपिकों ने उनके गैर जनपदों में हुए स्थानांतरण को नीति विरुद्घ बताते हुए सरकार से इस आदेश को वापस लेने की मांग की है। जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार एवं जिला मंत्री सुजीत कुमार ने बताया कि यदि 24 जुलाई तक इसका समाधान नहीं हो पाता है तो 26 जुलाई से स्वास्थ्य महानिदेशालय भवन का घेराव किया जाएगा। इस दौरान भी यदि लिपिकों की मांगे नहीं मानी गई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि शासन ने एक ओर तो स्वास्थ्यकर्मियों से उनकी सहमति के आधार पर ही स्थानांतरण की नीति बनाई है, तो वहीं दूसरी तरफ लिपिकों से पूछे बिना ही उनका स्थानांतरण गैर जनपदों में कर दिया है, जो बिल्कुल नियम विरुद्घ है। यदि सरकार अपने इस निर्णय को वापस नहीं लेती है पूरे प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के लिपिक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता तथा जिला मंत्री संजीत कुमार के संचालन में हुई। बैठक में प्रधान सहायक राकेश कुमार, शालिनी राजपूत, निसार फात्मा, शुभम शर्मा, राजकुमार सक्सेना, अमित कुमार, गजेंद्र कुमार, राजेश चौहान, हितेश कुमार, धर्मपाल सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed