{"_id":"5f64f5118ebc3e2cc4237e21","slug":"cleanliness-of-the-stadium-started-expected-to-open-bijnor-news-mrt50198693","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम की होने लगी सफाई, खुलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम की होने लगी सफाई, खुलने की उम्मीद
विज्ञापन
खिलाड़ी विक्कर सिंह।
- फोटो : BIJNOR
स्टेडियम की होने लगी सफाई, खुलने की उम्मीद
बिजनौर। 21 सितंबर से खुलने की उम्मीद में जिला मुख्यालय पर स्थित नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम की सफाई होने लगी है। लॉकडाउन में स्टेडियम में पूरब दिशा की ओर से बने बैठने के स्टयर्स को हटाने से खेल का मैदान का दायरा बढ़ गया है। जेसीबी से इसका समतलीकरण कराया गया।
शासन के निर्देश पर पिछले छह माह से चल रही कोरोना महामारी के कारण सभी खेल गतिविधियां बंद कर दी गई थीं। अब 21 सितंबर से स्टेडियम खुलने की उम्मीद के चलते स्टेडियम की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है।
प्रभारी जिला क्रीडाधिकारी जयवीर सिंह के अनुसार शासन के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय बिजनौर द्वारा राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन दिसंबर में किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं। इसमें एथलेटिक्स ट्रैक का चौड़ीकरण व समतलीकरण किया गया है। साथ ही वॉकिंग ट्रैक का भी विस्तारीकरण किया गया हैै। कोरोना काल के बाद स्टेडियम खुलने पर खिलाड़ियों को खेल व्यवस्थाएं पहले से कहीं और ज्यादा दुरुस्त मिलेंगी। वीकेन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष विक्कर सिंह का कहना है कि कोरोना की वजह से प्रैक्टिस आदि सभी बंद हैं।
विज्ञापन
चांदपुर के गांव बागड़पुर निवासी सुमित कुमार ने बताया कि वे अब तक राष्ट्रीय स्तर तक पर क्रिकेट खेल चुके हैं। फिलहाल वे मेरठ स्थित केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 से शुरुआत की थी। इसके बाद 2011 में बिजनौर की जिला स्तरीय टीम बनाई थी और 2013 वेस्ट यूपी की टीम बनाकर क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। वे अब मेरठ में स्कूल के ग्राउंड में ही प्रैक्टिस करते हैं।

खिलाड़ी सुमित कुमार।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में नेहरु स्टेडियम में साफ सफाई करते श्रमिक।- फोटो : BIJNOR