{"_id":"5b08613f4f1c1bf46e8b49e6","slug":"cleanliness-movement-with-public-interest-on-ganga-ghat-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा घाट पर जनसहयोग से फिर स्वच्छता आंदोलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा घाट पर जनसहयोग से फिर स्वच्छता आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 26 May 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में गंगा बैराज पर सफाई करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत शुक्रवार को मां गंगा को जन सहयोग से गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाया गया।
शुक्रवार सुबह करीब छह बजे मां गंगा की आरती व पूजन कर सफाई अभियान का शुभारंभ किया। डीएम अटल कुमार राय, सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी, नमामि गंगे अभियान के जिला संयोजक सौरभ सिंघल समेत तमाम अफसरों व गंगा पुत्रों ने सफाई अभियान शुरू किया। बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा पर घाट पर जलाए गए पांच हजार दीपक एकत्र कर वहां सफाई की गई। श्मशान घाट पर धारा में बह रहा कूड़ा, चिता की लकड़ियां, शवों के कपड़े आदि बाहर निकाले गए। इसमें सभी ने एक दूसरे का सहयोग किया व कई टन कूड़ा गंगा की धारा से बाहर निकाला। इसे घाट से दूर जेसीबी से गड्ढे खोदकर दबाया गया। डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि मां गंगा हमारी जीवन दायिनी है। इसे साफ रखना हमारा कर्तव्य है। गंगा में पूजन के नाम पर सामग्री, पॉलीथिन, फूल मालाएं न डालें। अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो मां गंगा का पानी पहले की तरह निर्मल हो जाएगा। गंगा हमारी संस्कृति, आस्था का प्रतीक और धरोहर है। नमामि गंगे योजना के निदेशक राजीव किशोर ने कहा हमारा कर्तव्य है कि किसी भी दशा में गंगा को अपवित्र न होने दें। डीएम ने गंगा घाट पर बगीचे पर पंचवटी वाटिका का पौधारोपण किया। धार्मिक महत्व वाले कई पौधे लगाए। इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी सामाजिक संगठनों को दी गई। सामाजिक संगठनों से गंगा किनारे पौधारोपण करने का आह्वान किया।