फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cleaning workers clashed in the palace, many injured

रूपयों के लेनदेन को लेकर पालिका के सफाई विभाग में कर्मियों के दो गुटों में संघर्ष, कई चोटिल

Thu, 27 Aug 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cleaning workers clashed in the palace, many injured
धामपुर पालिका में आपस में मारपीट करते सफाई कर्मी। - फोटो : DHAMPUR
धामपुर। रुपयों के लेनदेन को लेकर बृहस्पतिवार को सफाई कर्मियों के दो गुटों में पालिका के सफाई कक्ष के बाहर संघर्ष हो गया। इससे कई कर्मचारी घायल हो गए। हालांकि किसी भी अधिकारियों या कर्मचारी ने बीच-बचाव करने का प्रयास नहीं किया। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दे दी गई है। कोतवाल क्राइम नरेश कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह गांव जैतरा निवासी पालिका में सफाई नायक के पद पर कार्यरत राजेश पंवार के क्षेत्र में नौकरी करता है। राजेश पंवार ने उससे 30 हजार की नकदी ली थी, जो मांगने पर नहीं दे रहा है। बृहस्पतिवार को जब उसने पालिका में राजेश पंवार से रुपयों का तकादा किया तो राजेश पंवार ने अपने साथियों के साथ मिलकर उससे व उसके पुत्र तरुण से मारपीट की। बचाव में आए नीरज पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उधर राजेश पंवार ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि बृहस्पतिवार को राजेंद्र के पुत्र तरुण ने फोन पर उन्हें व उनके परिवार को देख लेने की धमकी दी। उन्होंने मामले से पालिका के ईओ मनोज कुमार रस्तोगी और पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता को कार्यालय में जाकर अवगत कराया। पालिकाध्यक्ष और ईओ ने सफाई विभाग के प्रभारी निरीक्षक चेतन सिंह को दूसरे पक्ष के लोगों को पालिका में बुलाकर वार्ता करने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक चेतन सिंह ने राजेश पंवार पक्ष को पालिका में वार्ता को बुला लिया। पालिका में आते ही आरोपियों ने कई लोगों के साथ मिलकर उनके व उनके परिवार के सदस्यों के ऊपर हमला कर दिया। हमले में कई लोग चोटिल हुए हैं। दोनों पक्षों की ओर से आधे घंटे तक गाली गलौच और मारपीट चलती रही। कई लोगों ने एक दूसरे पर ईट पत्थरों से प्रहार किया। पालिका में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा लेकिन पालिका में किसी भी अधिकारी ने बीच बचाव करने का प्रयास नहीं किया। पालिका के जेई सिविल नेपाल सिंह का कहना था कि यदि वे हस्तक्षेप करते तो उन्हें भी चोट आ सकती थी। पालिका के ईओ ने घटना के बारे में एसडीएम धीरेंद्र सिंह को अवगत करा विवाद को खत्म कराने का आग्रह किया है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
सफाईकर्मी ने की थी सफाई नायक के क्षेत्र से ट्रांसफर की मांग
पालिका के प्रभारी सफाई निरीक्षक चेतन सिंह का कहना है कि सफाईकर्मी राजेंद्र सिंह ने 26 अगस्त तो प्रार्थना देकर सफाई नायक राजेश पंवार के क्षेत्र से ट्रांसफर कराने की मांग की थी, जिसे उसने 27 अगस्त को आकर मांग को निरस्त कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि है कि विवाद का कारण दोनों पक्षों में रुपये के लेनदेन का है।

धामपुर पालिका में आपस में संघर्ष करते सफाई  कर्मी

धामपुर पालिका में आपस में संघर्ष करते सफाई कर्मी- फोटो : DHAMPUR

धामपुर पालिका में आपस में मारपीट करते सफाईकर्मी।

धामपुर पालिका में आपस में मारपीट करते सफाईकर्मी।- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed