{"_id":"5e7a401e8ebc3e76d36ae101","slug":"cleaning-and-drinking-water-supply-will-continue-in-lock-down-bijnor-news-mrt475176094","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉक डाउन में जारी रहेगी सफाई व पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉक डाउन में जारी रहेगी सफाई व पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन

बिजनौर। लॉक डाउन के दौरान भी नगर पालिका की पेयजल आपूर्ति व सफाई व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी।
नगर पालिक बिजनौर के ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी कर्मचारियों को लॉक डाउन के दौरान भी सफाई व्यवस्था जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सफाई कर्मचारी यह सोचकर घर नहीं बैठ सकते हैं कि उन्हें काम पर नहीं जाना है। बताया कि कर्मचारियों को पालिका की ओर से कार्ड जारी किए जा रहे हैं। विभाग के कर्मचारी और वे खुद शहर में भ्रमण करते हैं। पालिका ने कीटनाशकों का छिड़काव करने के लिए किराए पर तीन टैंकर भी मंगवाए हैं। उन्होंने बताया कि इस समय सफाई व पेयजल आपूर्ति शहरवासियों की जरूरत हैं। प्रशासन के निर्देश पर जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने पर रोक लगा दी गई है। कहा कि नगरवासियों को लॉकडाइन के दौरान पेयजल व सफाई से जुड़ी कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।