फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cleaners sat in front of DM's car

डीएम की कार के आगे बैठ गए सफाईकर्मी

Wed, 28 Nov 2018 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Wed, 28 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
Cleaners sat in front of DM's car
बिजनौर में कलेक्ट्रेट में डीएम की गाड़ी के धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में उप्र राज्य सफाई कर्मचारी संघ ने संविदा सफाई कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दिलाने सहित कई मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी काफी देर तक डीएम की कार को घेरकर उसके आगे बैठ रहे। बाद में डीएम से वार्ता की और उन्हें मांग पत्र सौंपा। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन




उप्र राज्य सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजाराम मदान के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी कलक्ट्रेट में एकत्रित हुए और विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी डीएम से वार्ता के लिए अड़ गए। वार्ता के लिए डीएम के नहीं आने पर सफाई कर्मचारी उनकी कार का घेराव करके उसके आगे बैठ गए। बाद में डीएम अटल कुमार राय ने सफाई कर्मचारियों की बात सुनी। सफाई कर्मचारियों ने डीएम को सौंपे मांग पत्र में संविदा सफाई कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिश का लाभ दिलाने, स्थाई सफाई कर्मचारियों को ठंडी एवं गर्म वर्दी उपलब्ध कराने, सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारियों को पेंशन का लाभ दिलाने, ठेका सफाई कर्मचारियों को शासनादेश के अनुसार वेतन का भुगतान कराने, जिले में सफाई कर्मचारियों की नियुक्तियां करने, जिले में कूड़ा करकट डालने के लिए भूमि की व्यवस्था कराने की मांग की गई है। कर्मचारियों ने बताया कि उनकी मांग पूरी नहीं होने पर संघ आंदोलन करेगा। इस मौके पर दीपक कुमार, रविदान, रिंकू वाल्मीकि, संदीप, मंजीत, कपिल कुमार, राजेंद्र, रामपाल, श्रवण, करन संतोषी, अशोक कुमार, राधेश्याम, प्रमोद सेलानी, आदेश, भवर सिंह, कपिल कुमार आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, उप्र सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष कैसर दत्ता व मंत्री अमीचंद ने भी सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की मांग की है। उन्होंने कर्मचारियों को अविलंब वर्दी उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन




सफाई निरीक्षक से अभद्रता पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज  
नगीना। नगरपालिका परिषद के सफाई निरीक्षक के साथ मंगलवार को हुई अभद्रता के मामले में पुलिस ने दो संविदा कर्मियों समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पालिका कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। आरोप है कि मंगलवार को संविदा कर्मचारी सचिन कुमार, अरविंद कुमार व दो अन्य व्यक्ति पालिका के सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा पर अनावश्यक रूप से कार्य करने का दबाव बनाने के लिए उनके कार्यालय पहुंचे। सफाई निरीक्षक ने अधिशासी अधिकारी की बिना स्वीकृति के किसी भी कार्य को करने से मना कर दिया। इस पर चारों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उनकी टेबल पर रखे शीशे को तोड़ दिया। सूचना पर अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह और पालिकाध्यक्ष के पति शेख खलीलुर्रहमान के अलावा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में पुलिस ने सफाई इंस्पेक्टर की तहरीर पर दो संविदा कर्मी समेत चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, इस मामले को लेकर नगरपालिका स्टाफ ने बुधवार को काली पट्टी बांध कर कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी। वरिष्ठ लिपिक मदन सिंह ने बताया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी। वहीं, इस मामले में भाजपा नेता प्रमोद चौहान, अजीत अग्रवाल, अनूप वाल्मीकि, सौरभ मित्तल का प्रतिनिधिमंडल सीओ नगीना प्रवीन कुमार सिंह से मिला और संविदा कर्मचारियों की भी रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। सीओ ने स्पष्ट कहा कि मामले की जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुकानदार ने गृह कर निरीक्षक को पीटा
किरतपुर। बाजार में बिक रही पॉलिथीन को पकड़ने पहुंची नगर पालिका कर्मियों की टीम में शामिल गृह कर निरीक्षक के साथ एक दुकानदार ने मारपीट की। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। घायल गृह कर निरीक्षक ने मेडिकल जांच कराकर दुकानदार के खिलाफ मारपीट करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बुधवार को पालिका के सफाई निरीक्षक राजवीर सिंह, अवर अभियंता अनुराग कमल, गृह कर निरीक्षक ज्ञानेश्वर सिंह आदि ने बाजार में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य बाजार स्थित बताशे आदि की दुकान करने वाले अकबर के यहां से एक किलो पॉलिथीन मिली। टीम ने पॉलिथीन को जब्त कर लिया गया। फटकार लगाने पर अकबर ने टीम में शामिल गृह कर निरीक्षक ज्ञानेश्वर सिंह के साथ बदसलूकी की और जमकर मारपीट करते हुए उन्हें घायल कर दिया। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed