फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cleaners burnt the effigy of the EO and the cleaning inspector

सफाई कर्मचारियों ने फूंका ईओ और सफाई निरीक्षक का पुतला, सफाई व्यवस्था की ठप

Sun, 10 Oct 2021 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Cleaners burnt the effigy of the EO and the cleaning inspector
सफाईकर्मियों ने फूंका ईओ और सफाई निरीक्षक का पुतला
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर नगर पालिका कर्मचारियों ने विभागीय अफसरों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनके पुतले फूंके और हड़ताल की। कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई। सफाई कर्मचारियों से वार्ता भी की गई, लेकिन बात नहीं बनी।

शनिवार सुबह सफाई कर्मचारियों ने कुछ देर काम किया, लेकिन बाद में हड़ताल की सूचना पर उन्होंने काम बंद कर दिया। कर्मचारी नगर पालिका चौक पर एकत्र हुए और ईओ मनोज कुमार व सफाई निरीक्षक गोविंद चौधरी का पुतला फूंका। सफाई कर्मियों ने कहा कि दोनों अफसरों ने उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए अभद्रता की है। दोनों अधिकारी अपनी मांगों के लिए आंदोलन करने पर उनकी सेवा समाप्त करने की धमकी दे रहे हैं। कहा कि कई कर्मचारियों को पालिका कार्यालय से हटाया गया है, लेकिन अफसरों के घरों पर तैनात कर्मचारियों को नहीं हटाया गया। कर्मचारियों ने नगर पालिका में धरना दिया। ईओ मनोज कुमार, सफाई निरीक्षक मनोज कुमार व चेयरपर्सन के पति शमशाद अंसारी सफाई कर्मचारियों के बीच गए। दोनों पक्षों की वार्ता करीब डेढ़ घंटे तक चली लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। कर्मचारियों ने सफाई विभाग से कैमरे हटवाने, कर्मचारियों का ड्यूटी टाइम निर्धारित करने, सभी कर्मचारियों को बिना शर्त वापस लेने और उनके मूल पदों पर भेजने की मांग की है। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मेहरा, जिलाध्यक्ष सुरेश सैलानी, अमीचंद, राहुल, सरोवर, उमेश, संदीप कुमार, सुशीला देवी, शोभा देवी, संगीता देवी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed