{"_id":"61c22655f6c1ba43c66f9f28","slug":"class-9-student-missing-suspected-of-kidnapping-bijnor-news-mrt5701274103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा नौ का छात्र लापता, अपहरण की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा नौ का छात्र लापता, अपहरण की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्षा नौ का छात्र लापता, अपहरण की आशंका
शिवाला कलां। घर से स्कूल जाने के लिए निकला नौवीं का छात्र लापता हो गया। रास्ते में उसकी साइकिल, बैग और घड़ी पड़ी मिली। छात्र के गुम होने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जाहिर की जा रही है। उधर तीन थानों की पुलिस ने आस पास के खेतों में कांबिंग की। अज्ञात के खिलाफ पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है।
गांव बहादरपुर के रहने वाले लोकेंद्र का बेटा विपिन पास के ही गांव शीमला के संस्कार पब्लिक इंटर कॉलेज में नौवीं कक्षा में पढ़ता है। मंगलवार सुबह नौ बजे विपिन साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकला। रास्ते में गांव शहबाजपुर के जंगल में तालाब के निकट उसकी साइकिल, बैग और हाथ वाली घड़ी पड़ी हुई मिली। राहगीरों ने यह देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बैग की तलाशी ली, जिस पर मालूम हुआ कि यह बैग और साइकिल विपिन की है। सूचना पर छात्र के परिजन पहुंच गए।
एएसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह, सीओ चांदपुर मौके पर पहुंचे। नूरपुर और चांदपुर थाने से भी पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गन्ने के खेतों में तलाश किया। गन्ने के खेतों पर ड्रोन भी उड़ाया गया। उधर घड़ी पर खून के छींटे दिखाई देने पर छात्र के साथ अनहोनी होने की आशंका भी जाहिर की जा रही है। छात्र की मां सरस्वती देवी ने बताया कि ेविपिन ने स्कूल जाते हुए देर से घर आने की बात कही थी। जिसे चचेरे भाई की नानी के घर गांव नैनू नांगल जाना था। लापता छात्र की मां ने थाने पहुंच कर अज्ञात के नाम अपहरण की तहरीर दी।