फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   class 9 half yearly exam will be on new pattern

कक्षा 9 की अर्द्धवार्षिक नए पैटर्न पर होगी

Sun, 14 Nov 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
class 9 half yearly exam will be on new pattern
कक्षा 9 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा नए पैटर्न पर होगी
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में नई शिक्षा नीति लागू हो गई है। कक्षा नौ की अर्र्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्रों का प्रारूप भी बदला होगा। पेपर दो भागों में बंटा होगा। पहले भाग के सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। छात्रों को बहुविकल्पीय सवालों के जवाब ओएमआर शीट पर देने होंगे।
शासन ने यूपी बोर्ड के स्कूलों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा की समय सारिणी घोषित कर दी है। अर्द्धवार्षिक परीक्षा नवंबर के तीसरे सप्ताह अर्थात अगले सप्ताह शुरू होनी है। परीक्षा समयबद्ध है, इसलिए विद्यालय समय सारिणी में कोई परिवर्तन नहीं कर सकते हैं। अर्द्धवार्षिक परीक्षा कक्षा नौ के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

अर्द्धवार्षिकपरीक्षा कोरोना जैसी विषय परिस्थितियों से निपटने के लिए नई शिक्षा नीति के आधार पर हो रही है। पेपरों का पैटर्न, सवालों की प्रकृति अलग होगी। छात्र परीक्षा में ओएमआर शीट का प्रयोग पहली बार करेंगे। ओएमआर शीट पर जवाब लिखे नहीं जाते हैं, बल्कि गोले अर्थात राउंड को नीली या काली पेंसिल से डार्क करना होता है। छात्रों को इसमें सतर्कता बरतनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि विद्यालयों को परीक्षा समय सारिणी व ओएमआर शीट का प्रारूप भेज दी गई है। छात्रों को ओएमआर शीट में अंक भरना का अभ्यास कराना विद्यालयों की जिम्मेदारी है।

पेपर के होंगे दो भाग
कक्षा नौ में हर लिखित पेपर 70 नंबर का होता है। पेपर के दो भाग होंगे। पहला भाग 20 नंबर का होगा। पहले भाग में बहुविकल्पीय प्रश्न अर्थात मल्टी च्वाइस प्रश्न होंगे। छात्रों को बहुविकल्पीय प्रश्नों का जवाब ओएमआर शीट पर देना है। दूसरा भाग 50 नंबर का होगा। इस भाग में वर्णनात्मक सवाल होंगे। प्रश्नों का जवाब विस्तार से उतर पुस्तिका में लिखना है। इस भाग में सवाल उच्चतर चिंतन कौशल के भी रखे जाएंगे। छात्रों को ओएमआर शीट तथा उत्तर पुस्तिका परीक्षा के दौरान विद्यालय से ही मिलेगी।
ये है अर्द्धवार्षिक व प्री-बोर्ड परीक्षा समय सारिणी
1- अर्द्धवार्षिक लिखित परीक्षा नवंबर के तीसरे सप्ताह में अर्थात अगले सप्ताह होनी है।
2- अर्र्द्धवार्षिक परीक्षा के प्राप्तांक यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक अपलोड होने हैं।
3- कक्षा 10 व 12 की प्री-बोर्ड परीक्षा 24 जनवरी 2022 से 31 जनवरी 2022 तक होनी है।
4- प्री-बोर्ड परीक्षा के प्राप्तांक यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर फरवरी के तीसरे सप्ताह तक अपलोड होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed