फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Clash between SP candidate's husband and BJP men in Bijnor

Bijnor News: बिजनौर में सपा उम्मीदवार के पति और भाजपाइयों में धक्का मुक्की

Sun, 14 May 2023 02:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 14 May 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
Clash between SP candidate's husband and BJP men in Bijnor
- मतगणना के दौरान टिप्पणी लेकर हुआ हंगामा, पुलिस ने कराया शांत
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मतगणना स्थल पर सपा उम्मीदवार के पति और भाजपा उम्मीदवार के एजेंट के बीच धक्का मुक्की हो गई। थप्पड़ जड़ दिए जाने की भी चर्चा है। हालांकि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। हंगामा होने पर पुलिस ने तुरंत ही मामले को शांत कराया। सपा उम्मीदवार के पति को अलग ले जाकर बैठा दिया गया।

शनिवार को आरजेपी इंटर कॉलेज में करीब पांच बजे मतगणना के दौरान सपा उम्मीदवार स्वाति वीरा महाजन के पति और भाजपा उम्मीदवार इंदिरा सिंह के एजेंट के बीच कहासुनी हो गई। दोनों के बीच गाली गलौज भी हुई। दोनों ही पक्षों के कई एजेंट मौके पर जमा हो गए। जिनमें धक्का मुक्की और गाली-गलौज होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो किसी ने सपा उम्मीदवार के पति को थप्पड़ भी जड़ दिया। हालांकि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को धमकाते हुए शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed