{"_id":"61f6be7f6b03a74bc5747731","slug":"city-jam-due-to-traffic-passing-through-the-middle-of-the-population-nazibabad-news-mrt5752049181","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी के बीच से गुजरने वाले यातायात से शहर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी के बीच से गुजरने वाले यातायात से शहर जाम
विज्ञापन
नजीबाबाद में रोडवेज बस स्टेंड के बाहर लगा जाम।
- फोटो : NAZIBABAD
आबादी के बीच से गुजरने वाले यातायात से शहर जाम
नजीबाबाद। नगर क्षेत्र में आबादी के बीच से भारी वाहनों के आवागमन से जाम की स्थिति बढ़ रही है।
नगर की आबादी के बीच मेरठ-पौड़ी और हरिद्वार-मुरादाबाद हाईवे के वाहनों का आवागमन 24 घंटे रहता है। भारी वाहनों का अक्सर नगर में प्रवेश होने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। मालगोदाम तिराहे से मोटाआम क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन रोकने के लिए होमगार्ड और पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। लंबी दूरी के छोटे वाहनों के बड़े पैमाने पर आवागमन होने और भारी वाहनों को मालगोदाम तिराहे से स्टेशन क्षेत्र से होते हुए बाईपास भेजने की व्यवस्था भी जाम का कारण बन रही है।
रोडवेज क्षेत्र से भारी वाहनों के आवागमन, रोडवेज बसों और ई-रिक्शाओं से आए दिन रोडवेज से मालगोदाम तक जाम की स्थिति बन रही है। सीकेआई चौराहा, डबल फाटक फ्लाईओवर चौराहा, कृष्णा टाकीज चौराहा क्षेत्र में आए दिन जाम लगने से क्षेत्रीय राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नागरिकों ने प्रशासन से लंबी दूरी के वाहनों को बशीरपुर तिराहा, समीपुर नहर पटरी मार्ग तथा अन्य आसपास के मार्गों से आवागमन कराकर नगर को जाम से राहत दिलाने की मांग की है।