{"_id":"672cf6b300455c7eab0df672","slug":"city-immersed-in-joy-roads-and-intersections-illuminated-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-135298-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: उल्लास में डूबा शहर, सड़कें-चौराहे जगमग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: उल्लास में डूबा शहर, सड़कें-चौराहे जगमग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर के 200 साल पूरे होने पर महोत्सव का आगाज हो गया है। शहर में बिजनौर महोत्सव की छटा बिखरी हुई है। सड़कों से लेकर चौराहों को लाइटों से सजाया गया। साथ म्यूजिकल बैंड का भी लोगों ने आनंद लिया।
नगरपालिका चौक, सिविल लाइन, शास्त्री चौक, सुभाष चौक, प्रदर्शनी मैदान में कार्यक्रम आयोजित हुए। विद्यार्थियों ने बिजनौर से जुड़ी धरोहर की मॉडल के जरिए प्रस्तुति दी। वहीं, स्ट्रीट फूड फेस्टिवल में बिजनौर के प्रसिद्ध खाद्य के स्टॉल लगाए गए। दाना पाना, मूंग की दाल, जलेबी, गुड़ आदि के स्टॉल लगे हुए हैं। बृहस्पतिवार शाम को हजारों लोग स्ट्रीट फूड फेस्टिवल पहुंचे।
उन्होंने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखा। यह उत्सव 10 नवंबर तक चलेगा। बिजनौर में मॉल रोड जैसा नजारा रहा। साथ ही स्थानीय कलाकारों ने गीत भी गाए।
n देर शाम शुरू हुई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता : बिजनौर महोत्सव के तहत इंदिरा बाल भवन में राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का देर शाम आगाज हुआ। जिसमें प्रदेश भर के 130 बॉडी बिल्डरों ने पंजीकरण कराया। लखनऊ, बनारस, हापुड़, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, शामली, बुलंदशहर, नोएडा, सहारनपुर आदि जिलों के बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
ह