फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Circle rates of land will increase again in the district, survey begins

Bijnor News: जिले में फिर बढ़ेंगे जमीनों के सर्किल रेट, सर्वे शुरू

Thu, 15 May 2025 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 15 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Circle rates of land will increase again in the district, survey begins
रजनीश त्यागी
विज्ञापन


बिजनौर। अगले दो माह में जिले में जमीनों के दाम बढ़ जाएंगे। खासतौर से शहर के बाहर विकसित हो रही कॉलोनियों पर इसका सबसे ज्यादा असर होगा। प्रशासन ने जिले में सर्किल रेट बढ़ाने के लिए सर्वे शुरू करा दिया है। शीघ्र ही सर्वे के बाद आपत्तियां मांगी जाएंगी और जुलाई या अगस्त माह से नए सर्किल रेट लागू कर दिए जाएंगे।

पिछले तीन साल से लगातार सर्किल रेट में संशोधन हो रहा है। कई क्षेत्र तो ऐसे हैं, जहां पिछले तीन सालों में सर्किल रेट में 60 प्रतिशत से बढ़ोतरी हो चुकी है। पिछले साल भी 10 से 25 प्रतिशत तक सर्किल रेट क्षेत्र में हुए विकास के हिसाब से बढ़ाए गए थे। तेजी से विकसित होती कॉलोनी और इंडस्ट्रीयल विकास को देखते हुए इस साल फिर से सर्किल रेट में संशोधन की तैयारी तेज हो गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने सभी ईओ, तहसीलों को अपने-अपने क्षेत्रों में हुए विकास का सर्वे कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसकी रिपोर्ट शीघ्र ही जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी। संवाद
विज्ञापन




सर्वे के आधार पर तय होंगे सर्किल रेट
सर्वे रिपोर्ट आने के बाद तय किया जाएगा कि किस क्षेत्र में कितने प्रतिशत सर्किल रेट में बढ़ोतरी होगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद सिंह ने बताया कि सर्वे चल रहा है। सर्वे के आधार पर ही तय होगा कि कितने प्रतिशत सर्किल रेट बढ़ाने की जरूरत है। शासन की ओर से राजस्व लक्ष्य बढ़ाया गया है। राजस्व का बड़ा हिस्सा स्टांप शुल्क से आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





हर साल सर्किल रेट में संशोधन का है नियम

प्रशासन की ओर से जमीनों के सर्किल रेट तय किए जाते हैं। असल में तेजी से हो रहे विकास के चलते सर्किल रेट में परिवर्तन किया जा रहा है। माना जाता है कि शहर के बाहरी क्षेत्रों में नई कॉलोनी, फैक्टरी और पेट्रोलपंप आदि बन रहे हैं। ऐसे में वहां जमीनों की बाजार कीमत भी बढ़ रही है। इसलिए हर साल सर्वे कराया जा रहा है। सर्किल रेट बढ़ाने के लिए सर्वे के लिए डीएम की अध्यक्षता में समिति बनाई जाती है। सर्किल रेट के अनुसार ही कृषि भूमि, मकान, दुकान आदि खरीदने वालों को स्टांप ड्यूटी लगानी पड़ती है। सर्किल रेट बढ़ने से स्टांप का खर्च भी बढ़ जाता है।


अभी सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद सर्किल रेट तय किए जाएंगे। इसके बाद इन पर आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्ति निस्तारित होने के बाद नए सर्किल रेट लागू किए जाएंगे - अरविंद कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व

बिजनाैर नगर में दो साल में कितना अंतर आया सर्किल रेट ( रुपये प्रति वर्गमीटर में)

स्थान वर्ष 2023 वर्ष 2024

सिविल लाइंस 65000 85000

मुख्य डाकघर से बुल्ला के चौराहे तक 3600 47000

विदुर कुटी रोड 18000 25000

चांदपुर चुंगी 23000 30000

नुमाइश ग्राउंड से जजी चौक होते हुए शास्त्री चौक तक 58000 76000

जिला अस्पताल से चक्कर रोड चौराहे तक मंडावर रोड 20000 24000

सेंट मैरी चौक से नगीना रोड चक्कर चौराहे तक 13000 18000

शास्त्री चौक से नगीना रोड रेलवे फाटक तक 45000 59000

नजीबाबाद रोड से स्टेशन रोड 32000 42000

नगीना रोड चक्कर चौराहे से रशीदपुर गढ़ी तक 14000 17000

चांदपुर रोड चुंगी से वर्कशाप तक 20000 24000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed