{"_id":"6748b12889bdf3a62c0571e9","slug":"cid-team-works-on-the-instructions-of-god-of-rajgarh-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-136913-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: राजगढ़ के ईश्वर के इशारों पर चलती है सीआईडी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: राजगढ़ के ईश्वर के इशारों पर चलती है सीआईडी टीम
विज्ञापन
अनुराधा सिंह
बरूकी। बेहद उलझे हुए मामलों को सुलझाने में महारथ रखने वाली सीआईडी धारावाहिक की टीम भी बिजनौर निवासी ईश्वर सिंह के इशारों पर काम करती है। सोनी चैनल पर प्रसारित होने हुए इस धारावाहिक के नाम सबसे लंबे समय तक जारी रहने का रिकार्ड भी है। ईश्वर सिंह ने 2012 से सीआईडी का निर्देशन किया। 2018 में यह बंद हो गया था, लेकिन एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है।
ईश्वर सिंह भागूवाला के पास स्थित छोटे से गांव राजगढ़ के निवासी हैं। 1995 में वह मुंबई चले गए थे और लगातार संघर्ष के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में मुकाम हासिल किया। 1998 से 2018 तक चलने वाले सीआईडी के निर्देशन के साथ ही उन्होंने क्राइम पेट्रोल, आहट, सावधान इंडिया समेत अन्य कई क्राइम शोज का निर्देशन किया है।
ईश्वर सिंह ने 1995 में कभी न कभी, रूई का बोझ और अंगारा फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। उन्हें अनिल कपूर, रीमा लागू, मिथुन चक्रवर्ती, दारा सिंह समेत कई बड़े सितारों के साथ काम करने का मौका मिला। 2012 में जिमी शेरगिल की फिल्म वन टू का फोर का निर्देशन किया। कई शॉर्ट फिल्में एवं वेब सीरिज में भी वह बतौर निर्देशक काम कर चुके हैं और कर रहे हैं। ईश्वर सिंह के तीन भाई अपने परिवार के साथ बिजनौर में ही रहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने नजीबाबाद के एमडीएस से हाईस्कूल और जीआईसी से इंटर करने के बाद मुंबई की ओर रूख कर लिया था। बताते हैं कि गांव में रामलीला का निर्देशन करते थे। उन्हें फिल्मों में निर्देशन का ख्याल आया तो अपने एक परिचित के साथ मुंबई चले गए। 10 दिन में वहां से वापस आ गए लेकिन चार माह बाद अकेले ही फिर मायानगरी पहुंच गए। शुरूआत में छोटे-मोटे काम किए लेकिन एक साल में ही उन्हें असिस्टेंट डायरेक्टर का काम मिल गया। आज ज्यादातर क्राइम शोज, हॉरर एवं थ्रिलर शोज एवं फिल्मों के निर्देशन के लिए उन्हें याद किया जाता है।