फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Christmas celebrated with simplicity, no mass programs

सादगी से मनाया क्रिसमस, नहीं हुए सामूहिक कार्यक्रम

Sat, 26 Dec 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Christmas celebrated with simplicity, no mass programs
सादगी से मनाया क्रिसमस, नहीं हुए सामूहिक कार्यक्रम
विज्ञापन

बिजनौर। क्रिसमस का पर्व सादगी के साथ मनाया गया। सभी ने चर्च में प्रार्थना कर प्रभु यीशु की सीख को याद किया और एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। कोरोना वायरस को देखते हुए चर्च परिसर में सामूहिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हुए।
क्रिसमस पर डीएम कंपाउंड के सामने स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च को बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया। फादर एलिप्रिंस ने प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु यीशु सभी के दुख दर्द हरने के लिए धरती पर आए थे। उन्होंने प्राणी मात्र से प्रेम करने का संदेश दिया। ईसाई समाज के लोगों ने चर्च में बाइबिल पढ़ा और गीत गाए। इसके बाद सभी ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार चर्च में सामूहिक कार्यक्रम नहीं हुए। प्रार्थना के बाद अधिकतर लोग एक दूसरे को बधाई देकर घर चले गए। हालांकि युवा वर्ग वहां मौजूद रहा और सेल्फी खिंचवाने में मशगूल रहा। इस दौरान शैलेंद्र टॉमस, बी नाथ, नीरज धारीवाल, सैमुअल राजा, विक्टोरिया टॉमस, संदीप सिंह, अनुराग नाथ, एकता नाथ, नीरज नाथ, गौरव, स्नेहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, तेरा प्रेम कैथोलिक चर्च में क्रिसमस उत्साहपूर्वक मनाया गया। सभी ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। फादर राजू ने प्रभु यीशु का संदेश सुनाया। लकी ड्रॉ के विजेता मास्टर जाला को तोहफा दिया गया। सेंट मेरी स्कूल के प्रबंधक ने सभी को बधाई दी। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने भी चर्च का दौरा किया और सभी को क्रिसमस की शुभ कामनाएं दीं। प्रार्थना के बाद सभी को केक वितरित किया गया। फादरिक साइरिक व फ्रा ने सभी से जरूरतमंदों की सेवा का आह्वान किया।

बिजनौर में सेट्रल मैथाडिस्ट चर्च में क्रिसमस में प्रार्थना कराते फादर एलीप्रिंस।

बिजनौर में सेट्रल मैथाडिस्ट चर्च में क्रिसमस में प्रार्थना कराते फादर एलीप्रिंस।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में तेरा प्रेम चर्च में क्रिसमस पर प्रार्थना करते फादर।

बिजनौर में तेरा प्रेम चर्च में क्रिसमस पर प्रार्थना करते फादर।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में तेरा प्रेम चर्च में क्रिसमस पर प्रार्थना करते श्रृदालु।

बिजनौर में तेरा प्रेम चर्च में क्रिसमस पर प्रार्थना करते श्रृदालु।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में तेरा प्रेम चर्च में क्रिसमस पर सजी झांकी।

बिजनौर में तेरा प्रेम चर्च में क्रिसमस पर सजी झांकी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed