फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Christmas celebrated, students came as Santa Claus

क्रिसमस मनाया, सेंटा क्लॉज बनकर आए विद्यार्थी

Fri, 24 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Christmas celebrated, students came as Santa Claus
नजीबाबाद के वालिया ग्लोबल एकेडमी में सेंटा क्लॉज के परिधान में विद्यार्थी। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। नगर के विद्यालयों में धूमधाम से क्रिसमस पर्व मनाया गया। विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में अधिकतर बच्चे सेंटा क्लॉज के परिधान पहनकर आए।
विज्ञापन

वालिया ग्लोबल एकेडमी के प्रबंधक कमलकांत वालिया, इंदु वालिया, रमाकांत वालिया, रुचिका वालिया के निर्देशन में मनाए क्रिसमस पर्व में विद्यार्थियों को प्रभु यीशु के परोपकार के सिद्धांत को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य एसपी तिवारी ने प्रभु यीशु के जन्म के जुड़े प्रसंगों को सुनाया। आन्या पांडे ने जीसस एवं कनिष्का ने मैरी की भूमिका निभाई। अक्षय ने सेंटा क्लॉज बनकर बच्चों को उपहार बांटे।
विज्ञापन

मो. अली जौहर गर्ल्स इंटर कालेज में प्रधानाचार्या ज्योति शर्मा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने क्रिसमस ट्री सजाया। ज्योति शर्मा ने बताया कि प्रभु यीशु ने मानवता की रक्षा के लिए जीवन बलिदान कर दिया। इसके बाद मरयम, शाफिया, कमरजहां, आफिया ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उपहार वितरित किए। आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या सुचित्रा मालवीय के निर्देशन में क्रिसमस मनाया गया। विद्यार्थियों ने प्रभु ईसा मसीह के जीवन को दर्शाती हुई झांकियों का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed