{"_id":"5e29e0978ebc3e4b166c3d1c","slug":"choupals-will-be-installed-in-villages-along-the-ganges-bijnor-news-mrt465414535","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा किनारे के गांवों में सजेंगी चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा किनारे के गांवों में सजेंगी चौपाल
विज्ञापन
गंगा किनारे के गांवों में लगेंगी चौपाल
बिजनौर। गंगा यात्रा के दौरान गंगा नदी किनारे की ग्राम पंचायतों में चौपाल सजेंगी। लखनऊ से आए शासन के आला अधिकारी ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे। योजनाओं पर चर्चा होगी। साथ ही गांवों के विकास के लिए चलाई जा रही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।
चौपालों के आयोजन को लेकर ग्रामीण उत्साहित हैं। गंगा यात्रा 27 जनवरी से है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आला अफसरों के साथ बिजनौर पहुंचेंगे। गांवों में होने वाली चौपाल चर्चा की प्राचीन परंपरा को संजीवनी मिलेगी। 27 जनवरी को शाम पांच बजे से सात बजे तक गंगा किनारे के 22 ग्राम पंचायत में चौपाल चर्चा के कार्यक्रम होंगे।
सूत्रों के अनुसार चौपाल चर्चा में जन प्रतिनिधि के साथ लखनऊ से आए आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। शासन की योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन के बारे में सीधा संवाद कर जानकारी लेंगे। ग्रामीणों से मिले सुझावों को सीएम तक पहुंचाया जाएगा। चौपाल चर्चा कार्यक्रम को ग्रामीण अच्छा कदम बता रहे हैं। ग्रामीण यशपाल और रावेंद्र सिंह का कहना है कि गंगा से हो रहा कटान सबसे बड़ी समस्या है। तैय्यबपुर गोरबा आदि गांवों में लोगों की खेती की गंगा नदी में समा जाती है। आरोप है कि गंगा की सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे कर लिए गए हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि गंगा कार्तिक मेला ग्राम पंचायत क्षेत्र में लगता है। इसलिए मेले की आय संबंधित ग्रामपंचायत को दी जानी चाहिए, जिससे ग्राम पंचायत का विकास हो। इन सभी मुद्दों को वह चौपाल कार्यक्रम के जरिये मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे।