फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Choudhary Charan Singh's daughter was defeated in Mini Chhaprauli

1993 के चुनाव में चौधरी चरण सिंह की बेटी नहीं बचा पाई थीं जमानत

Fri, 21 Jan 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Choudhary Charan Singh's daughter was defeated in Mini Chhaprauli
बिजनौर। जनता का रुख भी अजीब होता है, कभी अनजान को ही सिरमौर बना लेती है तो कभी कद्दावर को भी तवज्जों नहीं देती। ऐसा ही साल 1993 के विधानसभा चुनाव में चांदपुर की जनता ने किया। जी हां, मिनी छपरौली कही जाने वाली इस सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की बड़ी बेटी ज्ञानवती अपनी जमानत भी नहीं बचा पाई थी। निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई थी।
विज्ञापन

साल 1993 में विधानसभा चुनाव हुए तो चौधरी अजित सिंह ने रालोद से अपनी बहन ज्ञानवती को टिकट दिया। जाट बाहुल्य क्षेत्र होने की वजह से ज्ञानवती चांदपुर से चुनाव के मैदान में उतरी थीं। निर्दलीय के तौर पर चौधरी तेजपाल सिंह ने ताल ठोंकी। चुनावी नतीजे आए तो निर्दलीय उम्मीदवार तेजपाल सिंह जीत गए थे। ज्ञानवती को हार का मुंह देखना पड़ा। उन्हें केवल 15777 वोट ही मिले और पांचवें नंबर पर रहीं। चौधरी चरण सिंह की दो बेटियों का विवाह बिजनौर जिले में हुआ था। बड़ी बेटी ज्ञानवती की शादी कोतवाली देहात के गांव हाजीपुर के रहने वाले सतेंद्र प्रसन्न सिंह के साथ हुई थी। सतेंद्र प्रसन्न सिंह महाराष्ट्र के डीजीपी रहे थे। दूसरी बेटी शारदा देवी का विवाह शादीपुर मिलक निवासी वासुदेव सिंह के साथ हुई थी। शारदा देवी ने कभी राजनीति की तरफ रुख नहीं किया।
विज्ञापन

चरण सिंह के मुड़कर देखते ही मंच से कूद गए थे पदाधिकारी
पूर्व विधायक सुखवीर सिंह बताते हैं कि साल 1985 के चुनाव में चौधरी चरण सिंह ने अमीनुद्दीन उर्फ बादशाह को टिकट दिया। जिनका चुनाव प्रचार करने के लिए चौधरी चरण सिंह चांदपुर आए थे। रामलीला मैदान में जनसभा चल रही थी। चौधरी साहब भाषण दे रहे थे, इसी बीच मंच पर बैठे पदाधिकारी जोर जोर से बातचीत करने लगे। भाषण के दौरान शोर होने पर चौधरी चरण सिंह ने जैसे ही पीछे देखा तो सभी पदाधिकारी मंच से कूद गए। दरअसल लोग उनका काफी सम्मान करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed