फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Choto so Kanha swings in my angana

छोटो सो कान्हा मेरे अंगना में झूला झूले

Tue, 31 Aug 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Choto so Kanha swings in my angana
धामपुर में बालाजी धाम मंदिर में कान्हा को झूला झुलाते श्रद्वालु। - फोटो : DHAMPUR
छोटो सो कान्हा मेरे अंगना में झूला झूले
विज्ञापन

धामपुर। नगर क्षेत्र में सोमवार रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मध्यरात्रि तक मठ मंदिर सजे रहे। श्रद्धालुओं ने जागरण गुणगान किया। राधा-कृष्ण के विभिन्न स्वरूपों में बच्चों की झांकी सजाई गई। बालिका पीहू, लड्डू प्रसाद, जगन्नाथ, राममूर्ति ने राधा कृष्ण की विभिन्न झांकियों के साथ जमकर नृत्य किया। दर्शकों ने खूब सराहा।
नगर के प्राचीन सिद्ध पीठ बालाजी मंदिर मैन मार्केट में महंत डा. अमित गिरी के नेतृत्व में शिव पार्वती, राधा कृष्ण, सुदामा मिलन व अशोक वाटिका में हनुमान जी की माता सीता की झांकियां प्रस्तुत की गई। श्रद्धालु लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, हरीश अग्रवाल व पुनीत अग्रवाल, कोमल शर्मा, अंशु शर्मा, आदित्य गिरी, जतिन गिरी, पूनम गिरी, आकाश जोशी, स्नेहा, अमन गोस्वामी, मनोज कात्यायन, किरण चौहान, राजेंद्र चौहान ने बताया कि रातभर मंदिरों में भजनों को पेश कर राधा कृष्ण का गुणगान किया गया। रात्रि 12 बजे कन्हैया जी का जन्म हुआ तो मंदिरों में घंटे घड़ियाल बजने लगे। कृष्ण का पंचामृत से अभिषेक किया गया। आरती कर भोग लगा प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन

मोहल्ला खातियान स्थित सुनारों वाले शिव मंदिर में जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी से वातावरण गुंजायमान रहा। प्रात: काल लड्डू गोपाल का पालना सुसज्जित कर श्रद्धालुओं ने लड्डू गोपाल को पंचामृत से स्नान करा कर नए वस्त्र धारण कराए। विधि विधान से लड्डू गोपाल को पालने में विराजमान किया। धूप दीप फल पुष्प आदि से पूजा की। श्रद्धालुओं ने बधाइयां गाईं, भजन संध्या का आयोजन किया। इस मौके पर श्रद्वालु नेहा वर्मा ,ज्योति वर्मा ,सोनी वर्मा ,माया वर्मा, उमा वर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव चाकरपुर, सलावा में भी पर्व धूमधाम से मनाया गया। मोहल्ला साहूवान के श्रीराम मंदिर में भी देर रात कार्यक्रमों की धूम रही। पीठाधीश्वर महंत राधेश्याम व्यास, आचार्य शशिकांत वशिष्ठ, राहुल शर्मा, सौरभ शर्मा, सुनील कुमार, बबली ने परिवार के सदस्यों के साथ राष्ट्र की खुशहाली के लिए पूजा की। मध्यरात्रि के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। शेरकोट, हरेवली में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व का आस्था श्रद्धा के साथ मनाया गया।

श्रीकृष्ण का किया गुणगान
धामपुर। साकेत विहार कालोनी स्थित शिव मंदिर में जन्माष्टमी पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर पर श्रद्धालुओं ने भगवान राधा कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अलका चौहान, ममता चौहान, प्रीति ठाकुर, बबली देवी, शिवानी चौहान, कंचन चौहान, कनक, सुधा, हिना, काजल, आंशी आदि श्रद्धालु रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed