{"_id":"6748b5be800656db85044c35","slug":"choose-career-as-per-your-interest-and-work-hard-sp-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-136918-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुचि के अनुसार कॅरिअर का चुनाव कर कड़ी मेहनत करें : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुचि के अनुसार कॅरिअर का चुनाव कर कड़ी मेहनत करें : एसपी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर में समग्र शिक्षा के अंतर्गत कॅरिअर मेले का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने छात्रों से आह्वान किया कि वह अपनी रुचि की पहचान करें और उसके अनुसार ही अपने कॅरिअर का चुनाव करें। सतत लगन के माध्यम से उसको प्राप्त करने का प्रयास करें।
विशेष आमंत्रित विशेषज्ञ कनाडा के आईटी फॉर्म के संस्थापक कुलजिंदर चौधरी ने छात्रों को वर्तमान में विभिन्न क्षेत्र में प्रचलित रोजगारों के बारे में बताया। डीआईओएस जयकरन यादव ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित करने और उसे प्राप्त करके समाज व परिवार की सेवा करने का आह्वान किया।
विद्यालय में छात्रों ने विभिन्न कॅरियर से संबंधित स्टाल लगाएं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विकास शर्मा, प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. निशांत यादव, प्रधानाचार्या डॉ. निर्मल शर्मा, उप प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र ने विचार व्यक्त किए।