फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   children will read the text of corona on whatsapp

व्हाट्सएप पर कोरोना का पाठ पढ़ेंगे बच्चे

Thu, 01 Jul 2021 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
children will read the text of corona on whatsapp
बिजनौर। कोराना की तीसरी लहर से पहले बच्चों को जागरुकता का कवच देने की तैयारी प्रशासन और शिक्षा विभाग ने कर ली है। शिक्षकों को व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर बच्चों को कोरोना समेत संक्रामक बीमारियों की जानकारी देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उधर डीएम उमेश मिश्रा ने 31 जुलाई तक संक्रामक बीमारियों के नियंत्रण को विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

एक जुलाई से शुरू होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत 12 जुलाई को दस्तक अभियान शुरू होगा।। डीएम उमेश मिश्रा राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचारी रोग नियंत्रण अभियान के द्वितीय चरण को सफलतापूर्वक संचालित करने के उद्देश्य से द्वितीय अंतर्विभागीय समन्वय समीक्षात्मक वर्चुअली बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने बताया कि अभियान में आशा कार्यकत्री घर-घर भ्रमण कर बुखार के रोगियों के विषय में जानकारी लेंगी और ऐसे रोगियों की सूचना प्राप्त होने उनको निर्धारित प्रपत्र पर सूचीबद्व कर उक्त सूचना ब्लॉक मुख्यालय पर उपलब्ध कराएंगी। इसके अलावा आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रत्येक मकान पर क्षय रोग से संभावित रोगियों के विषय में भी जानकारी प्राप्त कर क्षय रोग के लक्षण पाए जाने वाले व्यक्ति का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर सहित संपूर्ण विवरण क्षेत्रीय एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय को देंगी।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग संचारी रोगों/वैक्टर जनित रोगों से संबंधित रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जिला, ब्लॉक तथा ग्राम पंचायत स्तरों पर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी नोडल अधिकारी के रूप में कार्य संपादित कराएंगे तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार के मरीजों की सतत निगरानी की व्यवस्था भी करेंगे। वर्चुअल मीटिंग में सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, एडीएम प्रशासन भगवानशरण दास, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश कुमार मिश्र, समस्त एसडीएम, सीएमओ डा. विजय कुमार गोयल, जिला मलेरिया अधिकारी बृजभूषण, परियोजना निदेशक विजय प्रकाश श्रीवास्तव, नगर पालिका/नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed