फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Children will learn astronomical knowledge in primary schools

प्राथमिक स्कूलों में बच्चे सीखेंगे खगोलीय ज्ञान

Sun, 13 Nov 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Children will learn astronomical knowledge in primary schools
धामपुर के एक विद्यालय में बनाई गई खगोलीय लैब। - फोटो : DHAMPUR
प्राथमिक स्कूलों में बच्चे सीखेंगे खगोलीय ज्ञान
विज्ञापन

सतीश शर्मा
धामपुर। प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को क, ख, ग और घ की पढ़ाई के साथ अब खगोलीय (अंतरिक्ष) शिक्षा भी दी जाएगी। जिससे बच्चे खगोलीय वैज्ञानिक बन देश के नाम को विश्व में रोशन कर सकें। जिले की 20 पंचायतों के प्राइमरी स्कूलों में इसके लिए प्रयोगशालाओं का निर्माण हो रहा है। नवंबर माह के अंत तक इन्हें स्कूलों को हैंड ओवर कर दिया जाएगा। खगोलीय उपकरण खरीदने की जिम्मेदारी पंचायतों की होगी।
जिले में कुल 1123 पंचायतें हैं, इनमें से 97 ग्राम पंचायत धामपुर ब्लॉक में हैं। जिलें में कुल 20 और धामपुर ब्लॉक की चार पंचायतों अमखेड़ा शंजरपुर, सरकड़ा चकराजमल, अल्हैपुर और जैतरा के प्राइमरी स्कूूलों में खगोलीय कक्षों के साथ प्रयोगशालाओं का निर्माण हो रहा है। इनका निर्माण पंचायत स्तर से अधिकारियों के आदेश हो रहा है। इनके निर्माण पर ढाई-ढाई लाख रुपये की लागत से आ रही है। ग्राम विकास अधिकारी नीरज कुमार, सलमान खान, राकेश कुमार और हिमांशु राजपूत का कहना है कि सीडीओ पूूर्ण बोहरा के आदेश पर जिले में इनका निर्माण किया जा रहा है। इनके निर्माण के लिए ऐसी पंचायतों का चयन किया गया है। जिनकी आबादी पांच हजार से ऊपर की है। पंचायतों की ओर से अब तक करीब 80 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। नवंबर माह के अंत तक कार्य पूर्ण करने के बाद प्रयोगशालाओं को संबंधित विद्यालयों को हैंड ओवर कर दिया जाएगा। खगोलीय लैबों के लिए आधुनिक उपकरणों को खरीद संबंधित ग्राम पंचायतें स्वयं करेगी।
विज्ञापन

बच्चों के साथ ग्रामीण भी होंगे लाभांवित
पंचायतों की ओर से अब तक गांवों में नाली और खड़ंजों को बनाया जाता रहा है। पंचायतों ने अब खगोलीय ज्ञान प्राप्त करने प्रयोगशालाआें का निर्माण कराया है। प्रत्येक विद्यालय में 20 गुणा 15 वर्ग फीट क्षेत्रफल में कक्षों का निर्माण हो रहा है। खगोलीय प्रयोगशालाएं बच्चों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होंगी। इससे ग्रामीण भी लाभान्वित हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed