फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Children will be taught alphabets while playing with Bala Features

जिनौर: लाडलों को खेल-खेल में कराएंगे अक्षर ज्ञान

Sun, 19 Feb 2023 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 19 Feb 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Children will be taught alphabets while playing with Bala Features
जिले के आठ कंपोजिट विद्यालयों में बनेंगे बाला फीचर्स
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले के प्री-प्राइमरी बने आंगनबाड़ी केंद्रों में से आठ पर बाला फीचर्स विकसित किए जाएंगे। इसके माध्यम से छोटे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई को ज्यादा रोचक बनाया जाएगा। बाला फीचर्स के जरिए खेल-खेल में पढ़ाने और सिखाने के तरीके अपनाएं जाएंगे।
जनपद में आठ कंपोजिट विद्यालयों में बाला फीचर्स बनाएं जाएंगे। जिला समन्वयक विवेक बंसल ने बताया कि बाला फीचर्स के लिए 20-20 हजार रुपये व आउटडोर खेल सामग्री के लिए 40-40 हजार रुपये बजट का आवंटन हो गया। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि बाला फीचर्स में दीवार पर श्याम पट बनाया जाएगा। ग्राफ के सामान, दीवार पर कई चित्र बनाएं जाएंगे, जो छोटे बच्चों को अक्षर ज्ञान कराने में मदद करेंगे। कक्ष की दीवारों पर फल, सब्जी के नाम व चित्र आदि बनाएं जाएंगे। साथ ही बच्चों के खेलने के लिए आउटडोर खेल के सामान लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन

--यह विद्यालय हुए चयनित
कंपोजिट विद्यालय हरेवली
कंपोजिट विद्यालय हकीतपुर प्रयाग

कंपोजिट विद्यालय हीमपुर बुर्जुग
कंपोजिट विद्यालय मुस्सेपुर पाली

कंपोजिट विद्यालय उग्रसेनपुर
कंपोजिट विद्यालय बेरखेड़ा

कंपोजिट विद्यालय बकैना
कंपोजिट विद्यालय बिजनौर
-(नोट यह चयनित नाम शिक्षा विभाग कार्यालय से लिए गए हैं।)
कोट -
आठ प्री-प्राइमरी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाला फीचर्स विकसित किए जाएंगे। इससे बच्चों को पढ़ने में मदद के लिए चित्र, उनके नाम, श्यामपट आदि बनाएं जाएंगे। इसके लिए स्कूलों का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जयकरन यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed