Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Children who recite Quran were banned

Bijnor News: कुरान हिफ्ज करने वाले बच्चों की हुई दस्तारबंदी

Tue, 14 Nov 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 14 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Children who recite Quran were banned
नजीबाबाद के अलीपुरा मदरसे में कुरान हिफ्ज करने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते मौलाना।
बिजनौर, नजीबाबाद। मौलाना शौकत अली ने बच्चों को कुरान पढ़ाने और उन्हें अदबी माहौल देने की सलाह दी। अलीपुरा मदरसे में आयोजित दीनी इजलास में कुरान हिफ्ज करने वाले दो बच्चों की दस्तारबंदी की गई।
विज्ञापन

मदरसा अलमहदुल इस्लामी मदीनातुल उलूम अल्खेरिया अलीपुरा के दीनी इजलास में कुरान हिफ्ज करने वाले दो बच्चों की दस्तारबंदी की गई। चेयरमैन इंजीनियर मौअज्ज्म, मुफ्ती जावेद कासमी ने कुरान हिफ्ज करने वाले हस्सान और उजैफा को पगड़ी पहनाई। अफजलगढ़ से आए मौलाना शौकत अली ने कहा कि कुरान अल्लाह की पाकीजा किताब है। इसको पढ़ना और सीने में उतारने वालों की जिंदगी खुशनुमा होती है। उन्होंने बच्चों को कुरान की तालीम दिलाने की सलाह दी।
विज्ञापन

मौलाना कारी सलीम अहमद के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन इंजीनियर मौअज्ज्म, मौलाना असलम कासमी, मुफ्ती असरार, मुफ्ती अजहर, कारी अब्दुल हलीम, मौलाना जावेद कासमी, अनीस विशाल, इमरान जैदी, अच्छन राईन, नवाब अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed