{"_id":"671e7efca5d88913790afe96","slug":"children-donned-fancy-attire-in-the-carnival-fair-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-134623-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आनंदोत्सव मेले में बच्चों ने धारण किया फैंसी रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आनंदोत्सव मेले में बच्चों ने धारण किया फैंसी रूप
विज्ञापन
आध्यात्म गुरु को नमन के साथ शुरू हुआ दीपावली आनंदोत्सव मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से दीपावली आनंदोत्सव मेला आयोजित किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही।
मुख्यअतिथि आर्ट ऑफ लिविंग की वरिष्ठ प्रशिक्षिका साध्वी कनकेश्वरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्धघाटन किया। उन्होंने आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग के उद्देश्यों से जुड़े विश्व के लोगों में आंतरिक शांति, समृद्धि लाने, समाज में एकता, सद्भाव और मानव कल्याण के लिए काम करने का संदेश की चर्चा की। मुख्यअतिथि ने कहा कि मेले शांति, सद्भाव और मैत्री को बढ़ाने में सहायक होते हैं।
मेला संयोजक मिथिलेश अग्रवाल, डॉ.इंदु लाहोटी, कुमकुम गर्ग, प्रो.शुभा माहेश्वरी की देखरेख में नन्हे मुन्ने बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। दो वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में मौलिशा, ऋषभ, मुकुंद, दृशि, निया, प्रावि, वेदांशी, माहिनूर, फयाजुर्रहमान, सृष्टि शबनूर, कृति, तान्या आदि ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में डॉ.दीपक त्रिपाठी, डॉ.वर्षा अग्रवाल, डॉ.भावना अरोड़ा शामिल रहे।
संचालन जसवंत सिंह और रुमाना ने किया। मेले में मनोरंजन और खाद्य वस्तुओं के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे।
आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से मेला आयोजन में विशाल जैन, मोहन जुयाल, शुभम शर्मा, अरुणा अग्रवाल, दीपा मोदी, हेमा, अरुणा कौशिक मेला आयोजन में सहयोग किया।