फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Children did not get mid-day-mile for one month

बच्चों को एक माह से नहीं मिला मिड-डे-मील

Wed, 13 Nov 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Children did not get mid-day-mile for one month
नजीबाबाद। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय फजलपुर हबीब के विद्यार्थी एक माह से मिड-डे-मील से वंचित हैं। डीएम से निर्देश पर शिक्षा विभाग ने जांच कर मिड-डे-मील बनवाकर विद्यार्थियों को खिलवाया। साथ ही शिक्षकों को मिड-डे-मील की नियमित रूप से व्यवस्था किए जाने की सलाह दी।
विज्ञापन

गांव फजलपुर हबीब के ग्रामवासियों से डीएम रमाकांत पांडेय से प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में करीब एक माह से मिड-डे-मील न बनने की शिकायत की थी। डीएम ने बीएसए और एसडीएम नजीबाबाद को जांच कर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए। एसडीएम संगीता ने एबीआरसी मोबीन हसन को मौके पर भेजकर मिल-डे-मील व्यवस्था सुचारू कराने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग की टीम ने प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका साक्षी व श्वेता से मिड-डे-मील न बनवाए जाने की संबंध में जानकारी ली। शिक्षिकाओं ने बताया कि करीब एक माह से राशन की दुकान निलंबित होने के कारण मिड-डे-मील की व्यवस्था नहीं हो पाई है। उन्होंने ग्राम प्रधान से मिल-डे-मील व्यवस्था को सुचारू कराने की मांग की। उधर शिक्षा विभाग टीम ने तत्काल दोनों स्कूलों में लिए मिड-डे-मील बनवाकर विद्यार्थियों को खिलवाया और शिक्षिकाओं को मिड-डे-मील की नियमित रूप से व्यवस्था किए जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed