{"_id":"5803c55a4f1c1bf62d290f5b","slug":"child-scorching-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाके में बालक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमाके में बालक झुलसा
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जिले में गंधक पोटाश पीसते समय एक बालक झुलस गया। बालक को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
गांव रामजीवाला निवासी विष्णुदत्त का 12 वर्षीय पुत्र सुमित पटाखे बनाने के लिए अपने घर गंधक पोटाश पीस रहा था। पोटाश पीसते हुए अचानक उसमें धमाका हुआ। इससे सुमित का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। जंगल में काम कर रहे परिजनों को जैसी ही घटना की सूचना मिली, तो वह घर पहुंचे। परिजनों ने सुमित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि दीपावली नजदीक है। पटाखा बनाने को वह गंधक पोटाश पीस रहा था, तभी हादसा हुआ।