फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Child molested, life imprisonment in murder

मासूम से दुष्कर्म, हत्या में आजीवन कारावास

Wed, 24 Mar 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Child molested, life imprisonment in murder
मासूम से दुष्कर्म, हत्या में आजीवन कारावास
विज्ञापन

बिजनौर। एडीजे पॉक्सो कोर्ट कंचन सागर ने छह साल की मासूम से दुष्कर्म कर उसकी गला दबाकर हत्या करने के आरोपी नदीम उर्फ छोटा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी पर 37 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। कोर्ट ने अर्थदंड की राशि से 20 हजार रुपये पीड़िता के परिजनों को देने के निर्देश दिए हैं।

विशेष लोक अभियोजक योगेंद्र सिंह के अनुसार थाना नगीना के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति की छह साल की मासूम बेटी 21 जून 2016 को घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गई थी। काफी तलाशने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला था। 24 अगस्त को मासूम का शव मनीहारी सराय के जंगल में कुए में मासूम का शव पानी में तैरता मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम से दुष्कर्म कर गला घोंटकर मारने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतका के मोहल्ले के ही नदीम उर्फ छोटा को पकड़ा था। विवेचना में पता चला कि घटना के दिन मृतका अपनी बहन के साथ घर के बाहर खेल रही थी। नदीम ने बहला फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के लिए मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को कूए में फेंक दिया। अदालत ने अपने फैसले में आरोपी नदीम उर्फ छोटा को धारा 363, 376, 302 व 201आईपीसी तथा धारा चार लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 में दोषी पाया है। आरोपी को बालिका से दुष्कर्म व हत्या करने के अपराध में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed