फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Child line service handed over to parents

बालक को चाइल्ड लाइन सेवा ने किया माता-पिता के सुपुर्द

Sat, 28 Mar 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Child line service handed over to parents
बालक को चाइल्ड लाइन सेवा ने किया माता-पिता के सुपुर्द
विज्ञापन

बिजनौर। बाल कल्याण समिति बिजनौर की सदस्या कोकब अख्तर ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू में नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर मिले 11 वर्ष के एक बालक को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है।
चाइल्ड लाइन 1098 सेवा के निदेशक फादर शिब्बू के अनुसार 22 मार्च को जनता कर्फ्यू में नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर चाइल्ड लाइन 1098 सेवा को 11 वर्ष का एक बालक मिला था, जिसे चाइल्ड लाइन सेवा द्वारा अपनी सपुर्दगी में लिया गया था। काउंसलिंग में बच्चे ने परिवार के संबंध में जानकारी दी। चाइल्ड लाइन ने परिवार को बच्चे के सही सलामत होने की जानकारी दी। शनिवार को चाइल्ड हेल्प लाइन सेवा के बिजनौर कार्यालय पर बालक के पिता पहुंचे। बालक का चाइल्ड लाइन द्वारा जिला अस्पताल में उसके पिता की मौजूदगी में ही मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बालक और उसके पिता को बाल कल्याण समिति बिजनौर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति बिजनौर की सदस्या कोकब अख्तर द्वारा बच्चे को उसके पिता के सपुर्द किया गया। इस दौरान चाइल्ड लाइन के निदेशक फादर शिब्बू, जिला समन्वयक हिमांशु पाराशर, टीम सदस्य अनिल कुमार, रश्मिलता एवं बाल संरक्षण अधिकारी रूबी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लॉकडाउन में चाइल्ड लाइन बिजनौर 1098 सेवा में तत्पर
चाइल्ड लाइन सेवा के निदेशक फादर शिब्बू ने जनपदवासियों से अपील की है कि लॉकडाउन में फंसे 0 से18 वर्ष तक के बच्चों के संबंध में टोल फ्री नंबर-1098 पर सूचित करें ताकि बिछुड़े बच्चों को उनके माता-पिता तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed