{"_id":"621533d8d11c5328f9138921","slug":"child-dies-in-road-accident-people-s-uproar-bijnor-news-mrt577964698","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बालक की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बालक की मौत, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में बालक की मौत, लोगों का हंगामा
शिवाला कला। दादी के संग सड़क पार कर रहे बालक को डीसीएम ने कुचल दिया। जिससे बालक की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए डीसीएम को घेर लिया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। बालक की मौत से परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।
मंगलवार शाम 5:30 बजे नूरपुर अमरोहा मार्ग पर गांव इस्माइलपुर निवासी शमीम अहमद का पांच वर्षीय बेटा आहिल अपनी दादी आसमा खातून के साथ गांव के सामने सड़क पार कर रहा था। उसी समय अमरोहा की ओर से तेज गति से आ रही डीसीएम की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने डीसीएम को रोक कर घेर लिया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर डीसीएम व चालक को भीड़ के चंगुल से बचाया। पुलिस ने घायल को को स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बालक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना अध्यक्ष ने बताया मृतक के पिता शमीम अहमद की तहरीर पर डीसीएम चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।