{"_id":"683a00f1f406b0cd6e07b278","slug":"chief-minister-will-honor-nishtha-saugat-and-pawan-bijnor-news-c-27-1-bij1007-151137-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: निष्ठा, सौगात और पवन को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: निष्ठा, सौगात और पवन को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित
Sat, 31 May 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 31 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
तीरंदाज निष्ठा गुप्ता
बिजनौर/कोतवालीदेहात। मुख्यमंत्री खेल पुरस्कार के अंतर्गत जनपद की तीरंदाजी खिलाड़ी निष्ठा गुप्ता, भारोत्तोलन खिलाड़ी सौगात और खो-खो खिलाड़ी पवन को मुख्यमंत्री लखनऊ में सम्मानित करेंगे। परिजनों को सूचना प्राप्त हो गई है।
खेल योजना के अंतर्गत जिले के कुल छह खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाना है। स्वर्ण पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे जबकि रजत एवं कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को डीआईओएस धनराशि प्रदान करते हुए सम्मानित करेंगे।
ग्राम शादीपुर निवासी निष्ठा गुप्ता को यह सम्मान एसजीएफआई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर मिलेगा। गत वर्ष गुजरात के नडियाद में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित स्कूल खेल में निष्ठा ने दो स्वर्ण पदक तथा एक रजत पदक जीता था। निष्ठा को ओवरऑल राष्ट्रीय चैंपियन घोषित किया गया था। उसे दो लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। गांव फजलपुर निवासी भारोत्तोलक सौगात पुत्र नवेंद्र को स्वर्ण पदक जीतने पर 75 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। साथ ही खो-खो खिलाड़ी बिजनौर के मोहल्ला जाटान निवासी पवन कुमार पुत्र धर्म सिंह को
विज्ञापन
के टीम इवेंट में होने के कारण 35 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। डीआईओएस कार्यालय से भी इस संबंध में सूचना प्राप्त हुई है। सम्मान समारोह की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है। मुख्यमंत्री खेल पुरस्कार योजना में एकल स्वर्ण पदक विजेता को 75 हजार रुपये, रजत पदक विजेता को 50 हजार तथा कांस्य पदक विजेता को 30 हजार की धनराशि दी जाएगी।