फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chief Minister of Uttarakhand will be involved in Ganga Yatra program

गंगा यात्रा कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Fri, 24 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister of Uttarakhand will be involved in Ganga Yatra program
गंगा यात्रा कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
विज्ञापन

बिजनौर। प्रदेश के कौशल विकास एवं व्यवसायिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से देहरादून स्थित उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से 27 जनवरी को प्रदेश में प्रारंभ कराई जा रही गंगा यात्रा में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने निमंत्रण स्वीकार कर बिजनौर से प्रारंभ होने वाली गंगा यात्रा में शामिल होने का आश्वासन दिया। मंत्री कपिल देव ने बताया की पांच दिनों के गंगा यात्रा कार्यक्रम में सभी सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने जिलों के गंगा किनारे बसे गांव में रात्रि विश्राम किया जाएगा। गांवों में रुककर जनता की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed