फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chief Minister may visit the district on September 21

21 को जिले के दौरे पर आ सकते हैं मुख्यमंत्री

Thu, 16 Sep 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister may visit the district on September 21
बिजनौर के ग्राम स्वाहेड़ी में मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। - फोटो : BIJNOR
21 सितंबर को जिले के दौरे पर आ सकते हैं मुख्यमंत्री
विज्ञापन

बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले के दौरे पर आने की सुगबुगाहट से जिले का प्रशासन अलर्ट है। दिन भर अफसर जिले के महत्वपूर्ण स्थानों के निरीक्षण में लगे रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 21 सितंबर को स्वाहेड़ी में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास कर सकते हैं। हालांकि अभी उनका कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 21 सितंबर को जिले में आने की चर्चा है। गांव स्वाहेड़ी के पास मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू हो चुका है। मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री के आने की बात कही जा रही है। वहां उनके हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड पहले ही बनाया जा चुका है। मुख्यमंत्री के आसपास के गांव या किसी गोशाला में भी जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। बुधवार को डीएम उमेश मिश्रा व एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह ने जिला अस्पताल और गांव स्वाहेड़ी में मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य को देखा और स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने अफसरों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के किसी भी गांव के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन पुख्ता इंतजाम करके चल रहा है। गांवों में भी साफ सफाई आदि के पूरे प्रबंध किए जा रहे हैं। प्रशासन ने ऐसे 120 गांवों को चिह्नित किया है, जहां पर मुख्यमंत्री जा सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए गांवों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। अफसर भी इन गांवों में दिन रात दौरे कर रहे हैं। गोशालाओं में गोवंश की सेहत पर भी नजर रखी जा रही है। भाजपा नेता भी मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं ने शुरू कर दी शक्ति प्रदर्शन की तैयारी
बिजनौर। 21 सितंबर को बिजनौर में सीएम के दौरे की संभावना को लेकर जिले के भाजपा नेताओं ने भी शक्ति प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी है। कई नेताओं ने सभा के लिए कार्यकर्ताओं को एकत्रित करने पर काम शुरू कर दिया है। इनमें ऐसे भी कई नेता हैं, जो टिकट की दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed