फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chemistry made us cry and physics gave minor relief

Bijnor News: रसायन विज्ञान ने रुलाया तो भौतिक विज्ञान ने दी मामूली राहत

Tue, 28 Feb 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 28 Feb 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Chemistry made us cry and physics gave minor relief
- गणित के बाद विज्ञान विषय ने भी दिखाई बेवफाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। हाईस्कूल विज्ञान के पेपर में सवाल बुद्धि चातुर्य से जुड़े आए। रसायन विज्ञान के सवालों ने परीक्षार्थियों के आंसू निकाल दिए। परीक्षार्थियों के अनुसार विज्ञान का पेपर कठिन रहा। बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करने में उम्मीद से अधिक समय लगाना पड़ा। नंबर कम आने का असर मेरिट और डिविजन पर पड़ेगा।
छात्रों मोहम्मद अकरम, साहिल, नरेंद्र , जाहिदा, हर्षिका आदि के अनुसार हाईस्कूल विज्ञान के पेपर में 26 सवाल आए। बहुविकल्पीय 20 प्रश्न थे। कुछ बहुविकल्पीय आसान थे, जबकि कुछ सवालों को सोचकर हल करने में अधिक समय लगा। वहीं कुछ छात्रों का कहना था कि पेपर बड़ी मुश्किल से पूरा हल हुआ, कुछ ने सवाल छूट जाने की भी बात कही। हर्षिका का कहना था कि गणित और विज्ञान विषय स्कोरिंग होते हैं। दोनों विषयों में विशेष योग्यता अंक आना भारी नहीं माना जाता है। परंतु वर्ष 2023 की परीक्षा में पहले गणित के पेपर ने उलझाया दिया था। अब विज्ञान ने रहे सहे पर पानी फेर दिया है। बोर्ड के सैंपल पेपर्स का भी कोई फायदा नहीं मिला। उधर दूसरी पाली में इंटर के गणित व जीवविज्ञान के पेपर ठीक ठाक आए। परीक्षार्थियों ने पेपरों को सामान्य बताया है।
विज्ञापन

ये सवाल रहे कठिन
परीक्षार्थियों का कहना था कि रसायन विज्ञान के भाग में आईयूपीएसी पद्धति में संरचना सूत्रों के नाम लिखने को आए थे। जो बेहद कठिन थे। ग्रामीण क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र अकरम का कहना था कि ऐसे सवालों का अभ्यास कम कराया गया था। भौतिक विज्ञान में प्रतिरोध संयोजन का सवाल भी डायरेक्ट नहीं था। लैंस से प्रतिबिंब बनाने वाला सवाल बुद्धि चातुर्य से जुड़ा था। जीवविज्ञान भाग के कुछ सवाल लंबे थे। लिखने में समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सवाल रहे राहत देने वाले
हाईस्कूल विज्ञान के पेपर में जहां कुछ सवालों ने नींद उड़ा दी वहीं कुछ सवाल राहत देने वाले रहे। रसायन विज्ञान भाग में समीकरणों को संतुलित करने वाला सवाल आसान था। यौगिक के नाम आसान आए। भौतिक विज्ञान में दर्पण का आंकिक प्रश्न अच्छा रहा । जीव विज्ञान के सवाल लिखने में लंबे जरूर थे परंतु याद किए हुए आए। उर्जा का सवाल याद किया हुआ आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed