फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Checking of answer sheets from 16 March

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं 16 मार्च से जचेंगी

Sat, 07 Mar 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Checking of answer sheets from 16 March
16 मार्च से उत्तर पुस्तिकाएं की जांच
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाएं 16 मार्च से जचेंगी। जिले में कापी को जांचने के लिए चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। डीआईओएस दफ्तर ने मूल्यांकन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा समाप्त हो गई हैं। अब शासन का ध्यान उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर फोकस है। शासन की मंशा है कि मूल्यांकन में सुचिता रहे। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की कापी का मूल्यांकन 16 मार्च से प्रस्तावित है। मूल्यांकन 15 दिन चलता है। जिले में हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की कापी जांचने के लिए चार मूल्यांकन केंद्र बनाए हैं। चारों मूल्यांकन केंद्र जिला मुख्यालय पर हैं। राजकीय इंटर कालेज, आरजेपी इंटर कालेज, जीजीआईसी तथा बीआईसी मूल्यांकन केंद्र बने हैं।
विज्ञापन

बताया कि बोर्ड से मूल्यांकन केंद्रों पर जांचे जाने वाले विषयों के बारे में पत्र नहीं आया है। उत्तर पुस्तिकाएं 15 मार्च तक मूल्यांकन केंद्रों पर आ जाएंगी। मूल्यांकन केंद्रों पर नियुक्त परीक्षकों की सूची जल्द मिल जाएगी। डीआईओएस दफ्तर ने मूल्यांकन की तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कंट्रोल रूम से होगी मूल्यांकन की निगरानी
बिजनौर। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की कापी का मूल्यांकन 16 मार्च से प्रस्तावित है। मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों कि निगरानी में होगा। जिला कंट्रोल रूम बोर्ड परीक्षा की तरह मूल्यांकन की निगरानी करेगा। इसकी लगातार जानकारी डीएम, डीआईओऐस तथा बोर्ड दफ्तर को दी जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि चारों मूल्यांकन केंद्र हाईटेक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed