{"_id":"60199ab98ebc3e37625dcfd9","slug":"chauri-chaura-shatabdi-celebrations-begin-bijnor-news-mrt5234592103","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरी चौरा शताब्दी समारोह के कार्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरी चौरा शताब्दी समारोह के कार्यक्रम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरी चौरा शताब्दी समारोह के कार्यक्रम शुरू
बिजनौर। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में तीन फरवरी से चौरी चौरा शताब्दी समारोह के दो दिन तक कार्यक्रम होंगे। इसके अंतर्गत गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए वंदेमातरम का गायन होगा। साथ ही जिले के शहीद स्मारकों पर चार फरवरी को वंदे मातरम का सामूहिक रूप से गायन व दीप प्रज्वलन होगा।
स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में चौरी चौरा कांड का विशेष महत्व है। चौरी चौरा कांड चार फरवरी 1922 को हुआ था। शासन ने इसके सौ साल पूरे होने पर चौरी चौरा शताब्दी समारोह मनाने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत विद्यालयों में तीन फरवरी व चार फरवरी को तथा शहीद स्मारकों पर चार फरवरी को वंदेमातरम गायन समेत अन्य कार्यक्रम हैं।
डीआईओएस प्रतिनिधि वह जीआईसी प्रधानाचार्य निशांत कुमार ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में तीन फरवरी सुबह 10 बजे से चार फरवरी दोपहर 12 तक छात्रों व शिक्षकों का वंदेमातरम गीत का एकल गायन होगा। विद्यालय कार्यक्रम की वीडियो तैयार करके गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिंक पर अपलोड करेंगे। बताया कि विद्यालयों को लिंक तीन फरवरी को सुबह नौ बजे उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
बताया कि छात्र वंदेमातरम का गायन सैल्यूट मुद्रा में करेंगे। गायन वंदेमातरम गीत के केवल प्रथम छंद का ही होना है। प्रत्येक शब्द का उच्चारण त्रुटि हीन होना चाहिए। साथ ही गायन बाधित नहीं होना चाहिए। इस बारे में विद्यालयों को निर्देश भेज दिए हैं।
शहीद स्मारकों पर होगा वंदेमातरम गायन व दीप प्रज्वलन
बिजनौर। जिले के सभी शहीद स्मारकों पर चौरी चौरा शताब्दी समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत चार फरवरी को सुबह 10 बजे वंदेमातरम गीत का सामूहिक गायन होगा। कार्यक्रम में कॉलेजों के छात्र छात्राएं, कलाकार, तथा आम नागरिक शामिल होंगे। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को बुलाया जाएगा। निशांत कुमार ने बताया कि शाम को साढ़े छह बजे शहीद स्मारकों पर दीप प्रज्वलित होंगे।