{"_id":"60a401a98ebc3e13a05ff98d","slug":"chaudhary-highlights-the-personality-of-ajit-singh-bijnor-news-mrt538886435","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी अजीत सिंह के व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी अजीत सिंह के व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश
विज्ञापन

बिजनौर। रालोद ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की तेरहवी पर हवन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर चौधरी अजीत सिंह द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई।
रालोद ने पार्टी के कार्यालय पर मंगलवार को चौधरी अजीत सिंह की तेरहवीं के मौके पर हवन आयोजित किया। पार्टी के पदाधिकारियों ने हवन में आहुति देकर चौधरी अजीत सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर रालोद के जिला अध्यक्ष राहुल सिंह ने रालोद प्रमुख रहे स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह के व्यक्तित्व पर चर्चा की। कहा कि जब चौधरी साहब उद्योग मंत्री थे तो पश्चिम उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक चीनी मिलों के लाइसेंस स्वीकृत कराए।
पूर्व विधायक चौधरी सुखबीर सिंह ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह ने अपने अंतिम समय तक किसानों के हितों की बात की। उनके द्वारा किसान हित में किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी ब्रजवीर सिंह, महेंद्र सिंह, प्रशांत, आकाश, बलजीत शास्त्री, भोपाल सिंह, अभिनव आदि ने आहुति दी। यजमान रालोद के जिला अध्यक्ष राहुल सिंह रहे। पुरोहित शिवपाल सिंह अहलावत रहे। कार्यक्रम के अंत में रालोद के पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह के निधन पर दो मिनट का शोक रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
किसान हित में किए कार्यों के बारे में बताया
बेगावाला। ग्राम खानजहापुर बहादर में रालोद के वरिष्ठ नेता विजेंद्र पाल शास्त्री के निवास पर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की तेरहवी के मौके पर हवन किया गया। रालोद के वरिष्ठ नेता चौधरी विजेंद्र पाल शास्त्री, चौधरी अजीत सिंह द्वारा किसान हित में किए गए कार्यों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। इस अवसर पर यतेंद्र शास्त्री, रविंद्र पाल शास्त्री, ब्रह्मपाल सिंह, कलवा सिंह, छत्रपाल सिंह आदि ने विचार रखे।