फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chaudhary Charan Singh remembered on Jayanti

जयंती पर याद किए गए चौधरी चरण सिंह

Wed, 23 Dec 2020 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh remembered on Jayanti
बिजनौर में आईटीआई में चौधरी चरण सिंह जयंती पर किसान मेले में किसानों को सम्मानित करते प्रभारी मं? - फोटो : BIJNOR
जयंती पर याद किए गए चौधरी चरण सिंह
विज्ञापन

बिजनौर। किसानों के मसीहा और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह को उनकी जयंती पर नमन किया गया। इस मौके पर किसान गोष्ठी व कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सबसे अधिक उत्पादन लेने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।
जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक कमलेश सैनी, सुचि मौसम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, सीडीओ केपी सिंह, एसडीएम विक्रमादित्य सिंह ने सिविल लाइन पुलिस चौकी में लगी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सभी नगीना रोड स्थित राजकीय आईटीआई पहुंचे। वहां प्रभारी मंत्री, डीएम रमाकांत पांडेय, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह व बाकी नेताओं ने चौधरी साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और प्रदर्शनी में लगे स्टॉल को देखा। प्रभारी मंत्री ने हर स्टॉल पर जाकर प्रदर्शित किए जा रहे कृषि संबंधी सामान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा चौधरी साहब किसानों के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने हमेशा किसानों और मजदूरों के लिए काम किया।
विज्ञापन

जमीदारी उन्मूलन कानून चौधरी साहब की देन थी, उन्होंने हरित क्रांति शुरू कराकर देश् को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाया। उन्होंने कहा था कि देश की तरक्की का रास्ता किसान के खेत से होकर जाता है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहले दिन से ही किसानों के हित के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का भी कहना है कि किसान आत्मनिर्भर बनेगा तो देश आत्मनिर्भर बनेगा। योगी आदित्यनाथ ने भी अपने कैबिनेट की पहली बैठक में किसानों के कर्ज माफ किए थे। कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित में अनेक योजनाएं चला रही है। किसानों को मशीन खरीदने पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है तो सम्मान निधि के रूप में साल में छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज पूरी दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। आज भारत की सेना पाकिस्तान की सेना को गोली का जवाब गोली से दे रही है। अब देश के सैनिक से गोलियों का हिसाब नहीं लिया जाता है। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप, विधायक कमलेश सैनी, वरिष्ठ किसान नेता विजयपाल सिंह ने भी संबोधित किया। इसके बाद फसलों का सबसे अधिक उत्पादन लेने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को फसलों की प्रजाति, देखभाल आदि के बारे में बताया।

कार्यक्रम का संचालन एडीओ कृषि हरज्ञान सिंह ने किया। आयोजन में अरविंद चौधरी, रजत चौधरी, कुलदीप सिंह, कपिल कुमार आदि का योगदान रहा। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के वेस्ट यूपी संयोजक डॉ. बीरबल सिंह, क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर, चेयरमैन राजू गुप्ता, अमर सिंह, ब्लॉक प्रमुख विनोद राठी, एसपी देहात संजय कुमार, सीवीओ डॉ. भूपेंद्र सिंह, डीसीओ यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed