फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chaudhary bowed down to Ajit Singh after offering a fire

हवन कर चौधरी अजित सिंह को किया नमन

Tue, 18 May 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary bowed down to Ajit Singh after offering a fire
हवन कर चौधरी अजित सिंह को किया नमन
विज्ञापन

बिजनौर/हीमपुर दीपा/नांगलसोती। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हवन-यज्ञ कर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवंगत चौधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने चौधरी अजित सिंह को किसानों का मसीहा बताया।
गांव बांटपुरा में दिवंगत चौधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए हवन किया गया। अखिल भारतीय युवा जाट महासभा जिला महासचिव रोहित तोमर ने कहा कि चौधरी साहब किसान मजदूरों के सच्चे हितैषी थे। चौधरी अजित सिंह ने केंद्र सरकार में मंत्री रहते हुए जाट समाज को केंद्र में आरक्षण दिलवाया और किसानों के लिए गन्ना मिलों की दूरी 25 किलोमीटर से घटाकर 15 किलोमीटर की। इस दौरान गौरव शर्मा, सुमित तोमर, अतुल शर्मा, अंकुल तोमर, सुशांत तोमर, प्रिंस सहरावत आदि गांव वाले मौजूद रहे।
विज्ञापन

हीमपुर दीपा के गांव माड़ी में भारत सिंह फार्म हाउस पर राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की तेरहवीं रस्म कार्यक्रम पर वैदिक हवन का आयोजन किया गया। उसके उपरांत मौजूद राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने चौधरी अजित सिंह को किसानों का हितैषी और मसीहा बताया। इस दौरान सुरेंद्र सिंह मूलचंद वर्मा कुलदीप चिकारा ओमप्रकाश सिंह कुलदीप विद्यार्थी सूरज सिंह उदयवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नांगलसोती के आर्य समाज मंदिर में पुरोहित प्रीतम सिंह आर्य, मुख्य यजमान चौधरी हेमेंद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री अजीत सिंह चौधरी की तेरहवीं पर यज्ञ किया। किसानों और समाजसेवियों ने यज्ञ में आहुति डालकर चौधरी अजीत सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर सुरेंद्र सिन्हा, कृष्ण कुमार, प्रदीप गोस्वामी, पुष्पेंद्र चौधरी, राजवीर सिंह, प्रमोद गिरी, रुकन राजपूत, अमर सैनी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed